Download Our App

Home » अपराध » सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सडक़ पर उतरे एसपी, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से की चर्चा, बढ़ाया हौसला

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सडक़ पर उतरे एसपी, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से की चर्चा, बढ़ाया हौसला

जबलपुर (जयलोक)। शब्बे रात पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार संवेदनशील क्षेत्र में चाक चौबंद व्यवस्था लगायी गयी है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा शहर का भ्रमण कर शब्बे रात पर्व पर लगायी गयी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से चर्चा भी की। एसपी ने उपस्थित अधिकारियों से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और दिशा निर्देश दिए।

शब्बे रात पर्व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो और पर्व के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना ना घटित हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा शहर के मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। कल रात पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण कर शहर में लगाई चॉक चौबंद व्यवस्था का जायजा लेते हुये संवेदनशील क्षेत्रों में ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सवांद कर ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये ड्यटी में लगे पुलिस बल की हौसला अफजाई की।

 

नहर के मार्गों को अवैध परिवहन में लगे टनों वजनी हाईवा डम्फर कर रहे क्षतिग्रस्त, ना कोई रोक -ना कोई टोक, मानेगांव तिलवारा, बिलहरी सिहोरा में खनिज व राजस्व की स्थायी चौकी जरूरी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सडक़ पर उतरे एसपी, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से की चर्चा, बढ़ाया हौसला
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket