Download Our App

Home » News » सैकड़ों बकायादारों के काटे गये कनेक्शन

सैकड़ों बकायादारों के काटे गये कनेक्शन

जबलपुर (जयलोक)। शहर में सोमवार को विद्युत विच्छेदन का एक नया तरीका अपनाया गया। अक्सर देखा जाता है कि ऐसे मोहल्ले / क्षेत्र जहां पर ट्रांसफार्मर से जुड़े बड़ी संख्या में बकायादार होने के कारण व्यावहारिक रूप से सभी उपभोक्ताओं की लाईन काटने में काफी मुश्किलें आती है तथा वाद-विवाद, झीना-छपटी इत्यादि की घटनाएं होती रहती है।

परन्तु इन सब से बचने के लिए एवं बकायादारों के कनेक्शन काटने हेतु विभाग द्वारा ऐसे ट्रांसफार्मरों को विशेष रूप से चिन्हित कर बिजली के बिल जमा कर चुके उपभोक्ताओं को एक फेस पर शिफ्ट कर तथा बाकी बकायादार उपभोक्ताओं को शेष दो फेस में शिफ्ट कर, ट्रांसफार्मर से ही सर्किट बंद कर बड़ी संख्या में विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की गई। इस तरह के सख्त रुख विभाग को इसलिए अपनाना पड़ा क्योंकि विभाग द्वारा अगर ऐसे लोगों के कनेक्शन काटे भी जा रहे थे, तो उनमें से अधिकतर लोग गैर कानूनी रूप से रात में कनेक्शन जोड़ ले रहे थे।

सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में ऐसे बकायादारों पर ड्यूज रिकवरी एक्ट की कार्यवाही के तहत कुर्की की कार्यवाही कर बिजली बिलों की बकाया राशि की सख्ती से वसूल की जावेगी।

सीएसपी रही नेहा पच्चिसिया के विदेश भाग जाने की आशंका, लुक आउट नोटिस भी जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सैकड़ों बकायादारों के काटे गये कनेक्शन
error: Content is protected !!