
विधायक अजय विश्नोई भी हुए शामिल
जबलपुर (जयलोक)। पाटन विधानसभा क्षेत्र में भारत माता के वीर जवानों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की अद्भुत सफलता और उनके साहस को नमन करते हुए ग्राम बिनेकी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा ग्राम बिनेकी से शुरू होकर नुनसर, उडऩा होते हुए पाटन तक निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। इसका समापन शहीद गुलाब सिंह पटेल भवन में हुआ, जहाँ शहीद भगत सिंह एवं शहीद गुलाब सिंह पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा में विधायक अजय विश्नोई भी शामिल हुए। जिन्होंने मोटर साइकिल खुद चलाकर देशभक्ति से ओतप्रोत इस रैली का नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा रैली क्षेत्र के कई मार्गों से होते हुए गुजरी, यात्रा जहाँ से भी गुजर रही थी वहां भारत माता के जय-जयकार के नारे गूंजे। इस यात्रा में मानवेंद्र सिंह राजपूत, लोकेश डावर, थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सैकड़ों देशभक्त नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और वीर सपूतों के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी।

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल अधिकारी की नौकरी खत्म नहीं होगी : सुको
Author: Jai Lok







