
अब अतिथि शिक्षक पर शिकायत वापस लेने का बना रहा दबाव
जबलपुर (जयलोक)। पाटन ब्लॉक के सकरा संकुल के प्राथमिक शाला देवरी घर्रा में प्यून बाबू का काम कर रहा है। उसकी पहुँचे शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से है जिसके कारण उस पर कार्रवाही नहीं हो रही है। लेकिन एक अतिथि शिक्षक राहुल अहिरवार ने इसकी शिकायत सबूत सहित जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी से की। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। यह प्यून अब अतिथि शिक्षक पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है।
अतिथि शिक्षक राहुल अहिरवार का कहना है कि उसने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत तथा आडियो क्लिप दी थी कि सकरा संकुल में पदस्थ प्यून मनोज बर्मन जिससे बीईओ पाटन एवं सकरा प्राचार्य बाबू का काम करा रहे है के द्वारा वेतन निकालने के एवज में दो हजार कि राशि मांगी जा रही है। आडियो क्लिप में प्यून अतिथि शिक्षक को धमका रहा है कि मैंने तुम्हारा काम नियम विरुद्ध कर दिया है, तुम मेरे दो हजार रूपये दो। प्यून पैसे माँगने के समय यह भी कहा रहा है कि यह राशि मुझे वरिष्ठ कार्यालय में देनी है। मामला प्रकाश मे आने पर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा नोटिस दिए जाने कि बात कही जा रही है।
अब प्यून मनोज द्वारा खुद व हेडमास्टर माधव सिंह धुर्वे के द्वारा उसे फोन लगाकर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। राहुल का कहना है कि कई दिनों से रोजगार न होने से वह मज़दूरी करने विवश है। जिसकी शिकायत फिर एक बार राहुल ने जिला शिक्षा अधिकारी से की है। राहुल का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा भी इस मामले में सिर्फ नोटिस दिया गया है जबकि सबूत के रूप मे उसका आडियो है तथा उसकी पत्नी का भी आडियो है।

राहुल गांधी पुंछ में पीडि़तों से मिले और कहा- चिंता न करें, सब कुछ ठीक होगा
Author: Jai Lok







