
उप मुख्यमंत्री ने मुख्य कार्यक्रम मेें किया ध्वजारोहण
जबलपुर (जयलोक)। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया यहां उप मुख्यमंत्री जगदीप देवड़ा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में पुलिस बल, एनसीसी, होमगार्ड, एसएएफ और स्कूली बच्चों ने अनुशासित कदमताल के साथ आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। इसके अलावा देशभक्ति गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावनाओं और उत्साह से भर दिया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अपने संबोधन में प्रदेश की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और आने वाले समय में जनता के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्य निभाने का संकल्प लेने का अवसर है।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में सांसद, विधायक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक और हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे। पुलिस लाइन का पूरा मैदान तिरंगे के रंग में सराबोर था और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। अभियान भी चलाया गया।
बच्चोंं के साथ किया भोजन
ध्वजारोहण के बाद उप मुख्यमंत्री ने शासकीय स्कूल का दौरा किया और वहां स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया।

तिरंगा रोशनी से नहाए ऐतिहासिक स्मारक
राज्य शासन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सरकारी इमारतों और स्वतंत्रता की ऐतिहासिक स्मारकों पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई। यह सभी स्मारक तिरंगे की रोशनी में जगमगा रहे हैं। लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। राज्य शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर रोशनी करने के दिये गये निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय सहित शासन के विभिन्न कार्यालयों, कलेक्ट्रेट चौराहा, घण्टाघर, राजीव गांधी चौक एवं शास्त्री ब्रिज की रंगीन रोशनी से आकर्षक साज-सज्जा की गई। जिसमें मप्र हाईकोर्ट भवन, पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय, मालवीय चौक, शहीद स्मारक, जबलपुर रेलवे मुख्यालय, विद्युत कंपनी मुख्यालय, नगर निगम, जेडीए, आदि में तिरंगा रोशनी की गई।

पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुबह से ही चाक चौबंद रखी गई है। पुलिस द्वारा सभी दुपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। राष्ट्रीय महत्व के भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस द्वारा सघन छानबीन की जा रही है। पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता और दंगा निरोधक वाहन व्रज भी जांच दल में चल रहा है।

शहर में फहराया गया प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा
तिलवारा के गांधी स्मारक में प्रदेश के सबसे बड़े तिरंगा झंडे को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने द्बक्तहराया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष निकुंज विज तथा मेयर इन कौंसिल के सदस्य भी मौजूद रहे।
जस्टिस संजीव सचदेवा ने किया ध्वजारोहण
वहीं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भवन में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अन्य जस्टिस और एडवोकेट मौजूद रहें। इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी विभागों में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।
कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को बधाई दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह एवं नाथूराम गोंड तथा सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
जबलपुर विकास प्राधिकरण
जबलपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालयों में प्रात: 9 बजे सीईओ दीपक कुमार वैद्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रगान के बाद प्रात: 9 बजे कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ध्वजारोहण करेंगे। कुलपति के उद्बोधन के उपरांत कृषिनगर प्राथमिक शाला के छात्रगण सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
शहर कांग्रेस कमेटी
शहर कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में सुबह 9 बजे तिलक भूमि तलैया में ध्वजारोहण हुआ। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा द्वारा किया गया। प्रात: 9.30 बजे त्रिमूर्ति कांग्रेस सम्मेलन के प्रतीक कमानिया गेट में ध्वजारोहण किया गया। इसके तत्पश्चात 9.45 बजे खादी ग्राम उद्योग बड़ा फुहारा में ध्वजारोहण किया गया।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण में स्वाधीनता दिवस पर प्रात: 8 बजे प्रशासनिक भवन के सामने कुलगुसरु डॉ.राजेश वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
शक्ति भवन में मनु ने किया ध्वजा रोहण
मध्यप्रदेश विद्युत परिवार के तत्वावधान में मुख्य अतिथि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया शक्तिभवन परिसर में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अभियंता व कार्मिक उपस्थित रहे।
पावर ट्रांसमिशन कंपनी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के सभी 42 ट्रांसमिशन लाइन मेटेनेन्स मुख्यालय (टी.एल.एम.), 417 एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों तथा प्रदेश के सभी कार्यालयों में ‘‘ध्वजा रोहण‘‘ किया गया। एम.पी. ट्रांसको का मुख्य समारोह मुख्यालय जबलपुर स्थित स्काडा कंट्रोल सेंटर नयागांव के परिसर में सुबह 8.15 बजे प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ध्वजा रोहण किया।
भाजपा संभागीय कार्यालय में ध्वजारोहण
देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के द्वारा भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया।
पश्चिम मध्य रेल्वे
स्वतंत्रता दिवस पर पमरे के महाप्रबंधक श्रीमति शोभना बंदोपाध्याय सुबह 8 बजे रेल्वे स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
नगर निगम में महापौर ने किया ध्वजारोहण
नगर निगम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने नगर निगम अध्यक्ष निकुंज विज और आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
डुमना नेचर पार्क में फहराया राष्ट्र ध्वज
डुमना नेचर पार्क में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पार्क सुपरवाईजर राजन के.के. उपस्थित थे।
Author: Jai Lok







