Download Our App

Home » राजनीति » स्वाति मालीवाल मामले में विभव कुमार गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल मामले में विभव कुमार गिरफ्तार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीएम विभव कुमार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यहां दिल्ली पुलिस की एक टीम ने जांच तेज करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची है। इस टीम में एडिशनल डीसीपी और एसीपी भी शामिल रहे हैं। जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस आज शनिवार दोपहर पूर्व करीब 11 बजकर 40 मिनट पर सीएम हाउस पहुंची। पुलिस टीम में एडिशनल डीसीपी और एसीपी समेत अनेक पुलिस अधिकारी शामिल थे। इसी बीच पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए विभव कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस विभव को सिविल लाइंस थाने लेकर पहुंची है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस पहुंची थी। जहां  उन्होंने घटना का सीन रीक्रिएट किया था। इसके अतिरिक्त दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस से 8 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी एकत्र किए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » स्वाति मालीवाल मामले में विभव कुमार गिरफ्तार