Download Our App

Home » अपराध » हथियार स्पलायरों को पकडऩे बांदा पहुँची जबलपुर पुलिस

हथियार स्पलायरों को पकडऩे बांदा पहुँची जबलपुर पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। शहर में हथियारों की तस्करी की चैन तोडऩे पुलिस तस्करों के गिरोह के  सदस्यों को पकडऩे दूसरे राज्यों में दबिश दे रही है। ताजा मामला कल अधारताल में सामने आया था। जिसमें यूपी के बांदा से पिस्तौल और 170 कारतूस खरीदकर दो युवक शहर आए थे। लेकिन पुलिस को इसक भनक लगते ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। इनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह पिस्तौल और कारतूस बांदा से क्रय किए गए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम हथियार तस्करों को दबोचने यूपी के बांदा पहुँच गई है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कल अधारताल क्षेत्र में कार सवार शातिर बदमाश विशाल पांडे उर्फ दरोगा और आदर्श बैन को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से एक पिस्तौल और 170 कारतूस बरामद किए गए थे। ये हथियार 80 हजार रूपये में यूपी के बंादा से खरीदकर लाना बताया गया। आरोपियों के बयानों के बाद पुलिस अलर्ट हुई और बांदा में रहने वाले हथियार के सौदागर भोला मामा नामक युवक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए। भोला मामा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बांदा पहुँच चुकी है जहां भोला मामा के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि भोला की गिरफ्तारी के बाद शहर में हथियार तस्करी से जुड़े कई मामलों का खुलासा हो सकता है। शहर की पुलिस बांदा की स्थानीय पुलिस की मदद से भोला के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हो सकता है बढ़ा खुलासा

शहर में हथियार तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें पकड़े गए आरोपियों द्वारा शहर के बाहर से हथियार खरीदकर लाया जना स्वीकार किया गया है। पुलिस का मानना है कि भोला की गिरफ्तारी के बाद शहर में हथियार तस्करी से जुड़े कई मामलों का खुलासा हो सकेगा।

इनका कहना है

हथियार तस्करी के मामले में बांदा के भोला नामक युवक का नाम सामने आया है। भोला की गिरफ्तारी के लिए शहर से पुलिस की टीम बांदा पहुँच चुकी है। भोला की गिरफ्तारी से हथियार तस्करी से जुड़े कई मामलों का खुलासा होगा।
जितेन्द्र सिंह,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

 

श्मशानघाट को भूतों का डर, नहीं होने दे रहे निर्माण कार्य, अंधविश्वास की आड़ में सरपंच-सचिव का कारनामा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » हथियार स्पलायरों को पकडऩे बांदा पहुँची जबलपुर पुलिस
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी की  गिरफ्तारी पर रोक,कोर्ट ने जब फैसला सुनाया तो बजने लगी तालियां

प्रयागराज /नई दिल्ली (जय लोक)। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दर्ज यौन उत्पीडऩ मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत

Live Cricket