
जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित शहर के नागरिकों को आज से दो ट्रेनों की सौगात मिल गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के भावनगर से वर्चुअली इन ट्रेनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी अपने-अपने राज्यों से कार्यक्रम से जुड़े रहे। वहीं शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन में भी जनप्रतिनिधियों ने इन टे्रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आज, रविवार 3 अगस्त को गाड़ी संख्या 02152 रीवा-हड़पसर और गाड़ी संख्या 01702 जबलपुर-रायपुर उद्घाटन सेवा विशेष ट्रेन के रूप में संचालित की गईं।
रीवा-पुणे टे्रन को सुबह 11 बजे जबलपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व सांसद और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पुणे और रायपुर जाने वाले लोगों के लिए दोनों टे्रनें काफी सुविधाजनक रहेंगी।

नई रेल सेवाओं का शुभारंभ
रेल मंत्रालय ने एक साथ कई नई ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को जोडऩे वाली एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के निवासियों के लिए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनें रीवा से हड़पसर (पुणे) सुपरफास्ट एक्सप्रेस और जबलपुर से रायपुर एक्सप्रेस भी शुरू की गई है।

जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
जबलपुर मेंं मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक विशेष वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकी, विधायक अजय बिश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, रेलवे के सदस्य सोनू बचवानी आदि ने जबलपुर-रायपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रीवा-हड़पसर-रीवा की नियमित टे्रन 6 अगस्त से रीवा से और 7 अगस्त से हड़पसर से चलेगी। वहीं जबलपुर-रायपुर-जबलपुर की नियमित टे्रन 5 अगस्त से जबलपुर से और 4 अगस्त सेरायपुर से शुरू होगी।
नई टे्रनों की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर से रायपुर
जबलपुर : प्रस्थान सुबह 6:00
मदनमहल : 6:10
कछपुरा: 6:25
नैनपुर: 7:55
बालाघाट : 9:22
गोंदिया: 10:10
डोंगरगढ़ : 11:33
राजनांदगांव : 11:58
दुर्ग : 1:00
रायपुर : आगमन 1:50 बजे
समयावधि : 7 घंटे 50 मिनट
गाड़ी संख्या 11701 रायपुर से जबलपुर
रायपुर : प्रस्थान दोपहर 2:45
दुर्ग : 3:22
राजनांदगांव : 3:48
डोंगरगढ़ : 4:13
गोंदिया : 5:50
बालाघाट : 6:50
नैनपुर : 8:15
कछपुरा : 10:10
मदनमहल : 10:32
जबलपुर : आगमन 10:45
समयावधि : 8 घंटे
कुल 15 कोच
1पावर कार
1 एसएलआरडी
8 सामान्य श्रेणी कोच
4 चेयर कार
1 एसी चेयर कार

3628 लोगों का रेस्क्यू, 28.49 करोड़ की राहत राशि बांटी, अतिवृष्टि से हर प्रभावित के साथ सरकार
Author: Jai Lok







