Download Our App

Home » अपराध » हाईटेक हुआ देह व्यापार, उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार,मनानी थी शादी की सालगिरह पहुँचे गई छापा मारने

हाईटेक हुआ देह व्यापार, उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार,मनानी थी शादी की सालगिरह पहुँचे गई छापा मारने

ग्रीन सिटी में संचालित हो रहा था देह व्यापार का अड्डा, संचालक फरार

जबलपुर (जयलोक)। यह बड़ी चौकाने वाली बात है कि शहर में संचालित होने वाले देह व्यापार के अड्डे अब और हाईटेक हो रहे हैं। हाल ही में ग्रीन सिटी में संचालित हो रहे ऐसे ही देह व्यापार के अड्डे में विदेशी महिला की संलिप्तता सामने आने पर इस बात का खुलासा हुआ है। अब इस बात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जबलपुर के स्पॉ सेंटरों को लेकर पूर्व में जयलोक द्वारा प्रकाशित किए गए समाचारों की जानकारी पूर्णत: सत्य थी। आज भी शहर के कई बड़े स्पॉ सेंटरों में विदेशी महिलाओं के साथ नई उम्र की लड़कियों और युवतियों को पैसे का लालच देकर और विलासत की दुनिया दिखाकर इस काले कारोबार का हिस्सा बनाया जा रहा है।

शनिवार को क्राईम ब्रांच की टीम ने सूचना पर माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देते हुए एक उज्बेकिस्तान की महिला सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

वहीं छापे की सूचना मिलते ही देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा गया, इस छापे में क्राईम ब्रांच के साथ पूरी कार्रवाही को वरिष्ठ निरीक्षक पूर्वा चौरसिया ने लीड किया इनके साथ क्राइम ब्रांच के एसआई प्रभाकर और एएसआई कैलाश मिश्रा एवं अन्य बल मौजूद था।

छापे के दौरान संचालक मौके से भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिर से सूचना मिली सूचना के आधार पर दबिश दी जहां पर बाबा टोला हनुमानताल निवासी शिवा चौधरी ग्रीन सिटी स्थित एक घर में एक विदेशी महिला को बुलाकर देह व्यापार का संचालन कर रहा है।
छापे के दौरान पुलिस ने मौके से शिव चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी निवासी बाबा टोला, हनुमानताल तथा एक विदेशी महिला जो कि उज्बेकिस्तान की है उसे गिरफ्तार किया गया है।

जबलपुर कैसे पहुँची विदेशी महिला
पुलिस जाँच में यह बात सामने आई है कि महिला की शादी मुंबई में हुई थी। 2022 में सडक़ दुर्घटना में पति की मृत्यु के बाद वह अपने बच्चों को लेकर दिल्ली आई जहां एक सेलून में काम करने लगी। वहां प्रिया नामक एक लडक़ी मिली जिसने अच्छे पैसे का लालच देकर इस धंधे में ले आई।

मनानी थी शादी की सालगिरह पहुँचे गई छापा मारने
इस पूरे घटनाक्रम में एक और उदाहरण सामने आया है जो पुलिस अधिकारियों की अपनी ड्यूटी के प्रति प्राथमिकता को दर्शाता है। टीम का नेतृत्व कर रही थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया की कल शादी की सालगिरह थी। परिवार के साथ ड्यूटी के बाद पार्टी में जाने की तैयारी थी लेकिन अपराध की सूचना आई वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश हुआ और मैडम सालगिरह का केक और पार्टी छोड़ ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए छापा मारने निकल पड़ी। देर शाम शुरू हुई यह छापेमार की कार्रवाही देर रात तक चली।

नया खुलासा : कांग्रेस नेता पिता पुत्र पत्रकारों वकीलों की ब्लैकमेलिंग गैंग के चक्कर में फसें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » हाईटेक हुआ देह व्यापार, उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार,मनानी थी शादी की सालगिरह पहुँचे गई छापा मारने
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket