Download Our App

Home » अपराध » हाथ पैर बाँधकर पिता को नदी में फेंकने वाले दोनों कपूत गिरफ्तार, दस किमी दूर मिला था शव, चचेरे भाई ने खोला पूरा मामला

हाथ पैर बाँधकर पिता को नदी में फेंकने वाले दोनों कपूत गिरफ्तार, दस किमी दूर मिला था शव, चचेरे भाई ने खोला पूरा मामला

जबलपुर (जयलोक)। जिन बेटों को पालपोस कर बड़ा किया वही दोनों बेटे अपने पिता के लिए काल बन गए। दोनों बेटो ने पारिवारिक विवाद के कारण पहले तो अपने पिता के हांथ पैर बाँधे फिर उसे नहर में फेंक दिया। जिससे पिता की मौत हो गई। पुलिस बुजुर्ग का शव घटना स्थल से दस किलो मीटर दूर बरामद किया है। वहीं इस मामले का खुलासा दोनों कपूत बेटों के चचेरे भाई ने किया। जिसके बाद राज खुला और बुजुर्ग के शव को खोजा गया। जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग के दोनों हत्यारे बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मझगवां के अगरिया गाँव का है। जहा 55 वर्षीय गिरानी कुम्हार के दोनों बेटे अजय और संतोष ने उसकी जान ले ली। कहा जा रहा है कि दोनों बेटों का आएदिन अपने पिता से विवाद होता था।

पिता से छुटकारा पाने के लिए दोनों बेटों ने पिता की हत्या करने की योजना बनाई। दस अगस्त को जब पूरा गांव कजलियाँ पर्व पर सौहार्द में व्यस्त था तभी अजय और संतोष ने पिता के हांथ पैर बाँधे और नहर ले गए। तभी उनका चचेरा भाई शंकर आ गया और इस तरह ले जाने का कारण पूछा। दोनों बेटों ने पिता को बुढरी नहर में फेंक दिया।

इसी बीच इसकी जानकारी चचेरे भाई शंकर ने रिश्तेदारों और पुलिस को दी। जिसके बाद बुजुर्ग की तलाश शुरू की गई। बुजुर्ग का शव गाँव से दस किलोमीटर दूर नहर में मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बुजुर्ग के शव को पीएम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

आईजी-एसपी पहुँचे बैंक, एक डकैत की फोटो जारी : 100 से ज्यादा कैमरे देखे, डकैतों का सुराग तलाशने सिहोरा से मझौली तक आईजी एसपी ने किया निरीक्षण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » हाथ पैर बाँधकर पिता को नदी में फेंकने वाले दोनों कपूत गिरफ्तार, दस किमी दूर मिला था शव, चचेरे भाई ने खोला पूरा मामला
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket