Download Our App

Home » दुनिया » हादसों को रोकना सरकार की प्राथमिकता

हादसों को रोकना सरकार की प्राथमिकता

भोपाल (जयलोक)। राज्य प्रशासन अकादमी में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सडक़ सुरक्षा कार्यशाला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सडक़ सुरक्षा से संबंधित संजय ऐप लॉन्च किया और आईआईटी मद्रास द्वारा तैयार सडक़ सुरक्षा रिपोर्ट का विमोचन किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा आईआईटी मद्रास और सेव लाइफ फाउंडेशन के साथ सडक़ सुरक्षा के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सडक़ दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 9 हजार किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जहां हादसों की दर अधिक है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है सडक़ हादसों में होने वाली मौतों को न्यूनतम करना और मध्यप्रदेश को ‘सुरक्षित यात्रा राज्य’ के रूप में स्थापित करना। उन्होंने बताया कि सरकार ने हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने वाले नागरिकों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्ययोजना बनाएं और सडक़ सुरक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को आदर्श राज्य के रूप में प्रस्तुत करें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजऩ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए सडक़ों का बेहतर नेटवर्क आवश्यक है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी योजनाओं से देश की दिशा तय की थी, और अब उस पर तेज गति से काम हो रहा है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कार्यक्रम में कहा कि सडक़ सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा से जुड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है।

 

पत्नी से झगड़ा होने पर बेटे ने पिता को मारी गोली

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » हादसों को रोकना सरकार की प्राथमिकता
best news portal development company in india

Top Headlines

लड़ेंगे वो, क़ीमत हम चुकाएंगे: युद्ध की छाया में भारतीयों की जेब और भारत अर्थव्यवस्था दोनों संकट में

अमित चतुर्वेदी (जयलोक)। दुनिया इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़ा

Live Cricket