Download Our App

Home » दुनिया » हिमाचल सरकार के 45 मामले वाली याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार सुको, जारी किया नोटिस

हिमाचल सरकार के 45 मामले वाली याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार सुको, जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है, जिसमें राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी है। यह आदेश विधायकों और सांसदों से जुड़े 45 आपराधिक मामलों को वापस लेने से रोकने से जुड़ा है। इन मामलों में वे केस भी शामिल हैं, जो कोरोना काल के दौरान रैलियां करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पिछली भाजपा सरकार के समय दर्ज किए गए थे। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है और अगली सुनवाई की तारीख 16 मार्च तय की है। बता दें कि हिमाचल हाईकोर्ट ने 26 अप्रैल 2024 को फैसला सुनाते हुए कहा था कि राज्य सरकार 65 मामलों में से केवल 15 मामलों को ही वापस ले सकती है। बाकी मामलों को वापस लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। हाई कोर्ट ने यह भी बताया कि जिन 65 मामलों को वापस लेने की सिफारिश की गई थी, उनमें से 5 मामलों का निपटारा पहले ही हो चुका है, जिनमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुड़ा एक मामला भी शामिल है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील वी गिरि ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सभी मामलों को जनहित में वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह फैसला पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जिला वकीलों, जिलाधीश और पुलिस अधिकारियों से सलाह लेकर किया गया है।

 

संघ और दिल्ली से मंथन के बाद नामों की सूची तैयार, प्रदेश में होंगी राजनैतिक नियुक्तियाँ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » हिमाचल सरकार के 45 मामले वाली याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार सुको, जारी किया नोटिस
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket