Download Our App

Home » News » हुडंदंगियों के लिए आज शाम से पुलिस की विशेष व्यवस्था, 3 और 4 को अवकाश घोषित

हुडंदंगियों के लिए आज शाम से पुलिस की विशेष व्यवस्था, 3 और 4 को अवकाश घोषित

जबलपुर (जयलोक)। आज होलिका दहन की रात है, कल चंद्रग्रहण है, परसों धुरेड़ी के दिन रंग गुलाल खेलकर लोग खुशियाँ मनायेंगें। लेकिन होली के पर्व पर शराबखोरी और नशे के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रतिवर्ष जबलपुर शहर में होली के पर्व पर खून के धब्बे लग जाते हैं। इस वर्ष ऐसे हुड़दंगियों, अपराधिक किस्म के लोगों को काबू में रखने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियाँ की हैं। शहर के हर प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर आज से चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शराबखोरी करने वालों एवं हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। थानों के हवालात भी तैयार कर दिए गए हैं। उपद्रव करने वालों की व्यवस्था हवालात में की जाएगी।

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व होलिकोत्सव पर आज की रात होलिका प्रतिमाओं का दहन किया जाएगा। रंग, उमंग और मस्ती से भरे इस त्यौहार को मनाने की तैयारियों में लोग जुट गये हैं। घर-घर पकवान बन रहे हैं। बच्चे रंग और पिचकारी के अलावा तरह-तरह के मुखौटे, टोपियां लेकर प्रसन्न चित्त नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर होलिका प्रतिमाओं की स्थापना रविवार को ही कर दी गई, वहीं अनेक स्थानों पर आज ही होलिका प्रतिमाएं बिठाई जाएंगी और रात्रि के प्रथम पहर तक होलिका दहन कर दिया जाएगा। होलिका दहन की पूर्व संध्या पर बाजारों में अच्छी खासी रौनक रही। रंग-गुलाल पिचकारियों, मेवा मिष्ठानों की दुकानों पर लोग खरीददारी करते देखे गये। शनै:-शनै: त्यौहार की भयावहता के कारण लोगों का उत्साह और उमंग घटता जा रहा है।

रही सही कसर महंगाई ने पूरी कर दी है। पुलिस में आज होलिका दहन की रात और कल धुरेड़ी के दिन सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये। एसएएफ  बटालियन की तीन कंपनियां जबलपुर में आ चुकी हैं। शराबखोरी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इस साल होलिका दहन पर भद्रा पडऩे के कारण शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन रात 1 बजे से 2 बजे के बीच भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही शुभ मुहूर्त में होगा। उसके बाद दूसरे दिन मंगलवार चंद्रग्रहण होने की वजह से होली खेलने को लेकर मतभेद भी स्थिति सामने आ रही है, कुछ लोग परम्परा अनुसार तीन मार्च को तो कुछ लोग ग्रहण की वजह से अगले दिन चार मार्च को धुरेड़ी मनाने के पक्ष में नजर आ रहे हैं, लिहाजा इस साल दो दिन रंग गुलाल की बौछार होने की संभावना बन गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

होली और रमजान पर्व साथ साथ होने की वजह से पुलिस अलर्ट मोड पर है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। थाना स्तर पर 4-4 पेट्रोलिंग टीमें बनाई गई हैं। 2 हजार जवानों का अतिरिक्त पुलिस बल होली की ड्यूटी में तैनात किया गया है। इसके अलावा एसएएफ  रैपिड एक्शन फोर्स पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात रहेगा, जो किसी भी अप्रीय स्थिति से निपटने मौके पर पहुंचेगा। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस वाहनों में दंगा निरोधक सामग्री आवश्यक रूप से रखने कहा गया है।

 

7 करोड़ की ठगी करने वाला परिवार सहित फरार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » हुडंदंगियों के लिए आज शाम से पुलिस की विशेष व्यवस्था, 3 और 4 को अवकाश घोषित
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket