Download Our App

Home » भारत » हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत

पीएम मोदी ने कहा-रईसी के निधन से गहरा दुख और सदमा लगा
नयी दिल्ली। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में रईसी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।  पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है। भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें ले जा रहा हेलिकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था लेकिन राष्ट्रपति की मौत की पुष्टि सोमवार को हेलीकॉप्टर का मलबा मिलने के बाद हुई। इस हादसे में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन समेत हेलिकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। बता दें कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर ने हार्ड लैंडिंग की है। मीडिया रिपोर्ट में बताया कि इस हार्ड लैंडिंग का कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है। कुछ लोगों ने जनता से रईसी और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया है। यह घटना तब हुई है जब रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने ही इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था। रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान की यात्रा पर थे। रिपोर्ट मे कहा गया है कि यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा पर स्थित जुल्फा शहर के पास हुई। बाद में बताया कि यह घटना उजी के पास हुई है। बताया जा रहा है रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी तथा अंगरक्षक भी थे। एक सरकारी अधिकारी ने घटना का वर्णन करने के लिए दुर्घटना शब्द का इस्तेमाल किया है। गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने सरकारी टीवी को बताया है कि राष्ट्रपति और उनके साथ कुछ लोग हेलीकॉप्टर से वापस जा रहे थे और खराब मौसम और कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। उन्होंने कहा कि बचाव दल क्षेत्र में पहुंच गए लेकिन खराब मौसम और कोहरे के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर तक पहुंचने में समय लगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र ऊबड़-खाबड़ है और वहां पहुंचना कठिन होता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket