Download Our App

Home » News » होली के पहले हवाई यात्रा हुई महंगी, एयरलाइंस कंपनियों ने बढ़ाया किराया

होली के पहले हवाई यात्रा हुई महंगी, एयरलाइंस कंपनियों ने बढ़ाया किराया

जबलपुर (जयलोक)। रंगों के त्योहार होली से पहले एक बार फिर विमानन कंपनियों ने हवाई किरायों में बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर मध्य प्रदेश के चार प्रमुख शहरों जबलपुर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर साफ  दिखाई दे रहा है।
दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलूरु जैसे बड़े शहरों के लिए यात्रा अब पहले की तुलना में काफी महंगी हो गई है। एयरलाइंस कंपनियों ने अग्रिम बुकिंग के दौरान ही किराए बढ़ा दिए हैं। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में किराए और बढ़ सकते हैं। वर्तमान में कई रूट्स पर किराया दो से तीन गुना तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार भोपाल और इंदौर से जिन रूट्स पर तीन या उससे अधिक एयरलाइंस संचालित हैं, वहां प्रतिस्पर्धा के कारण किराए अपेक्षाकृत नियंत्रित हैं। लेकिन जबलपुर में प्रमुख रूट्स पर केवल एक या दो कंपनियां ही सेवाएं दे रही हैं, जिससे यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है।

दोगुना तक पहुंचा किराया

सामान्य दिनों में प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों से इन रूट्स पर औसत किराया 5 से 6 हजार रुपये रहता है, लेकिन अभी कई तिथियों में यह दोगुना तक हो गया है। खासतौर पर 1 मार्च को रविवार होने के कारण किराए में अतिरिक्त बढ़ोतरी देखी जा रही है।

1-2 मार्च को सबसे ज्यादा फेयर

होली से एक-दो दिन पहले हवाई यात्रा सबसे महंगी हो गई है। जिन रूट्स पर पहले 4-5 हजार रुपये में यात्रा हो जाती थी, वहां अब 10 से 15 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
1 और 2 मार्च को एयर फेयर सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। पुणे, कोलकाता सहित अन्य शहरों की यात्रा करने वाले कई यात्री जबलपुर और ग्वालियर से सीधी उड़ान न मिलने पर कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं। कुछ यात्री पहले नागपुर, इंदौर या भोपाल पहुंचकर वहां से आगे की उड़ान ले रहे हैं।

 

श्मशानघाट को भूतों का डर, नहीं होने दे रहे निर्माण कार्य, अंधविश्वास की आड़ में सरपंच-सचिव का कारनामा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » होली के पहले हवाई यात्रा हुई महंगी, एयरलाइंस कंपनियों ने बढ़ाया किराया
best news portal development company in india

Top Headlines

मंदिरों के ’अर्पित’ फूलों से नागरिकों को ‘अर्पण ‘ करने बनाई हर्बल गुलाल, यह नवाचार  स्वच्छ्ता को समर्पित – महापौर अन्नू

नगर निगम के नवाचार से स्वच्छता अभियान को मिलेगी गति – निगमाध्यक्ष रिकुंज विज *स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में मापदण्डों के

Live Cricket