
जबलपुर (जय लोक)। 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को धुरेड़ी है। त्योहारों में घर लौटने वालों को सडक़ परिवहन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसकी मुख्य वजह बस आपरेट अपनी समस्याओं को लेकर आगामी 2 मार्च से प्रदेश व्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। इस दौरान बसों के पहिये थमे रहेंगे।

बताया गया है कि मध्य प्रदेश बस आपरेटर एसोसिएशन की एक बड़ी बैठक अध्यक्ष संतोष पांडे की अध्यक्षता में गत दिवस सागर जिले में आयोजित की गई। इसमें जबलपुर आईएसबीटी बस आपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुये।
बैठक में सरकार द्वारा नई परिवहन नीति पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बस आपरेटरों का कहना था की यदि परिवहन नीति नहीं बदली गई तो बस परिवहन उद्योग तबाह हो जाएगा। कई लोगों पर रोजी रोटी का संकट आ जाएगा। इसी तरह बैठक में मांग रखी गई थी की बारात लेकर जाने वाले बसों के परमिट का टैक्स बढ़ाया गया है। जिसका बोझ भी अंत में आम जनता पर ही आएगा।

लिहाजा बढ़ा हुआ टैक्स वापस लिया जाए। संगठन के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि पुरानी बसों के परमिट को कैंसिल कर उन्हीं बसों को एक कंपनी के माध्यम से पुन: रजिस्टर किया जाएगा। फिर इन्हीं बस संचालकों से तीन रुपए प्रति किलोमीटर की वसूली की जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग पर प्राप्त होनी वाली राशि पर भी 5 प्रतिशत की वसूली की जाएगी। बुकिंग का पैसा 24 घंटे बाद दिया जाएगा।

शादियों के लिए बुक होने वाले वाहनों में प्रति सीट राशि बढ़ा दी गई है जिससे सीधे तौर पर आम जनता पर बोझ पड़ेगा। बैठक में तय किया गया कि 2 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान प्रदेश भर में बसे नहीं चलेंगी। सभी बस आपरेटर अपने-अपने जिलों में मांगों के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
जबलपुर से इस बैठक में अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी पिन्टू, वीरेन्द्र साहू, नसीम बेग, उदय चंद जैन, मुकेश जैन, कल्याण नियोगी, अजय पाठक, प्रहलाद छुगानी, संजय समाधियां, नरेश रजक, पप्पू खम्परिया, दीपेंद्र डोंगरे, दिलीप मंगलानी, माजिद खान, जावेद खान, टिंकू रोहाणी, नौशाद, धन्नू जैन, संतोष शर्मा, बलवंत सिंह, संदीप जैसवाल, संजय शर्मा आदि शामिल थे।
अमेरिका खरीदने जा रहा दुनिया का सबसे शक्तिशाली बंकर बस्टर बम
Author: Jai Lok






