Download Our App

Home » दुनिया » 10 नक्सली ढेर, ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में घुसे थे नक्सली

10 नक्सली ढेर, ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में घुसे थे नक्सली

हथियारों का जखीरा मिला
छत्तीसगढ़ (जयलोक)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे जाने की जानकारी मिली है। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के साथ आज सुबह में जवानों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जवानों को सुचना मिली थी कि कई नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे हैं। डीआरजी की टीम नक्सलियों की घेराबंदी करने निकली थी। दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई है। साथ ही कई ऑटौमैटिक हथियार भी मिले हैं। ये मुठभेड़ कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में हुई है। जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने की मुठभेड़ की पुष्टि की है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में ष्ठक्रत्र के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। एके-47, एसएलआर और कई अन्य हथियार बरामद हुए। सर्च ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में डीआरजी के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए।

जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » 10 नक्सली ढेर, ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में घुसे थे नक्सली
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket