Download Our App

Home » News » 11वीं की छात्रा हुई दो माह की गर्भवती लव जिहाद के लग रहे आरोप

11वीं की छात्रा हुई दो माह की गर्भवती लव जिहाद के लग रहे आरोप

जबलपुर (जयलोक)। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत कक्षा 11वीं की एक छात्रा के साथ स्कूल परिसर में ही दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। जिसके बाद बेलखेड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं इस मामले में हिंदू संगठनों ने भी नाराजगी जताई है। जिसमें लव जिहाद का आरोप लगाया गया है। युवक पर आरोप लगाए गए हैं कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से युवती को मिलने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
जाँच में यह बात सामने आई है कि किशोरी की उम्र 17 वर्ष है और वह 11वीं की छात्रा है। एक साल पहले छात्रा की मुलाकात आदिल खान नामक युवक से हुई थी। बीते 30 दिसम्बर को आदिल ने उसे स्कूल के पीछे बुलाया और जबरदस्ती उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले दो माह से यह बात छात्रा ने किसी को नहीं बताई। लेकिन अचानक ही छात्रा की तबियत बिगड़ गई जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो इस बात का खुलासा हुआ कि छात्रा दो माह की गर्भवती है। छात्रों के परिजनों ने जब छात्रा से इस बारे में बात की तो उसने बताया कि आदिल खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद छात्रा परिजनों के साथ बेलखेड़ा थाने पहुँची और आरोपी आदिल के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया।

पहले भी हो चुकी इस  तरह की घटनाएँ

शहर में इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं। जिसमें युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है। हिंदू संगठनों द्वारा ऐसे मामले सामने आने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाही की माँग भी की जाती है। लेकिन मामला ठंडा पडऩे के बाद फिर इस तरह की घटनाएं सामने आने लगती हैं।

इनका कहना है

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाए। इस तरह की घटनाए कई जिलों कई राज्यों में हो रही हैं। ऐसे मामले रोकने के लिए जो काननू बनाए गए हैं उनमें और सख्ती बरती जाए। वहीं अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिंदू सेवा परिषद विरोध प्रदर्शन करेगी।
अतुल जैसवाल, हिंदू सेवा परिषद

 

गैस बुकिंग के नाम पर साईबर ठगी शुरू एपीके फाइन नहीं करें डाउनलोड

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 11वीं की छात्रा हुई दो माह की गर्भवती लव जिहाद के लग रहे आरोप
best news portal development company in india

Top Headlines

वर्चस्व बनाने के लिए जिला न्यायालय में फोड़ा था सुतली बम, मुख्य आरोपी फरार, पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जबलपुर (जयलोक)। जिला न्यायालय परिसर में सुतली बम फोडऩे वाले पाँच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज

Live Cricket