Download Our App

Home » जीवन शैली » 12 थाना प्रभारी हुए इधर से उधर

12 थाना प्रभारी हुए इधर से उधर

जबलपुर (जयलोक)। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय लगातार शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में थाना स्तर पर नए सिरे से कसावट लाने के उद्देश्य से 12 थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रितेश पांडे को सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया है, संगीता सिंह को गौरीघाट से मदन महल थाना प्रभारी, हरिकिशन आटनेरे को लॉर्डगंज से गढ़ा ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण कुम्हरे को बेलबाग से अधारताल थाना प्रभारी, नवल आर्य को पाटन से लॉर्डगंज थाना प्रभारी, गोपेंद्र सिंह राजपूत को क्राईम ब्रांच से पाटन थाना प्रभारी, सुभाष बघेल को पुलिस लाईन से गौरी घाट थाना प्रभारी, राजकुमार खटीक को अधारताल से बेलबाग, हृदय लाल सिंह ट्राफिक थाना से पुलिस लाईन,  प्रवीण सिंह धुर्वे मदन महल से शाहपुरा, नेहरू खंडते को सिविल लाइन से पुलिस लाइन, जितेंद्र सिंह पाटकर शपहुरा से पनागर थाना प्रभारी होंगे। इसके अलावा भी कुछ और नाम है जिनकी घोषणा जल्द की जा सकती है।

 

शराब के खिलाफ बरगी विधायक ने की पदयात्रा, नर्मदा किनारे और गाँव में बिक रही शराब पर जताई नाराजगी

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » 12 थाना प्रभारी हुए इधर से उधर