
जबलपुर (जयलोक)। हाल ही में जिले में सक्रिय शराब माफिया ने किस प्रकार से लूट खसोट मचा रखी है इसका उदाहरण कलेक्टर द्वारा एसडीएम को निर्देशित कर पटवारी से शराब क्रय करवा कर की गई जाँच और आबकारी की टीमों द्वारा की गई जाँच में सामने आ चुका है। शासन प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए आज भी शराब माफिया मनमानी कर पूरी तरीके से ग्राहकों को लूटने में हरामखोरी का तरीका अपनाए हुए हैं। आज भी बहुत सी दुकानों पर ओवर रेटिंग और मनमाने दामों पर एमआरपी से अधिक शराब बेची जाने की शिकायतें सार्वजनिक है।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भी इस प्रकार के कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे ने जय लोक से चर्चा करते हुए बताया कि लगातार शराब दुकानदारों के द्वारा ओवर रेटिंग और एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेची जाने की शिकायत मिल रही थी। कुछ स्थानों पर शिकायतों को सही पाया गया और उनके खिलाफ कार्यवाही भी की गई है। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो और ठेकेदार अपनी मनमानी का पैसा वसूल ना कर पाए इसी उद्देश्य से जिले की सभी 143 शराब दुकानों पर उनके क्यूआर कोड ऑनलाइन भुगतान के लिए चस्पा करवाए गए हैं।
क्या होगा अगर ऑनलाइन पेमेंट लेने से मना करेगा दुकानदार
जय लोक के सवाल पर सहायक आबकारी आयुक्त श्री दुबे ने कहा कि पहले इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि वह ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प देने से मना कर देते थे और नगद में ही लेनदेन का जोर देते थे। लेकिन अब ऐसा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के रास्ते साफ हैं। सहायक आबकारी आयुक्त ने कहा कि इसके लिए हमारे कंट्रोलर श्री खोरचे के पास शिकायत की जा सकती है।

वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा रहमत, 20 को टीम लेकर होगी रवाना, 22 को बीसएसएफ जवान भेंजेगे बांग्लादेश
Author: Jai Lok







