Download Our App

Home » अपराध » 15 करोड़ की बैंक लूट: कट्टा लेकर घुसे पाँच लूटेरे, 15 किलो सोना और 5.08 लाख रूपये लूटे

15 करोड़ की बैंक लूट: कट्टा लेकर घुसे पाँच लूटेरे, 15 किलो सोना और 5.08 लाख रूपये लूटे

जबलपुर (जयलोक)। शहर के खितौला थाना अंतर्गत आज सुबह एक बड़ी लूट हुई। यहां इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के अंदर घुसकर पाँच लुटेरों ने कट्टा और चाकू अड़ाकर 15 किलो सोना (14 किलो 8 सौ ग्राम) और पाँच लाख से अधिक रूपये लूट लिए। वारदात आज सुबह बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही हुई। हथियारों से लैस होकर आए लुटेरों ने 15 मिनिट तक बैंक में सभी को कट्टा अड़ाकर बंधक बना रखा था। वहीं बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर उससे स्ट्रांग रूप खुलवाया। नगदी और सोना लेकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुँची खितौला पुलिस और अधिकारियों ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला खितौला के इसाफ  स्मॉल फाइनेंस बैंक का है। आज सुबह 9 बजे रोज की तरह बैंक खुला था। 9.15 बजे तभी चार युवक बैंक के अंदर घुसे और अचानक ही कट्टा अड़ाकर सबको जान से मारने की धमकी देने लगे। बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए और जैसा जैसा लुटेरे कहते गए वे वैसा करते गए। तीन लुटैरों ने जहां बैंक के कर्मचारी ओर बैंक आने वालों पर कट्टा ताना था तो वहीं एक लुटेरे ने बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा अड़ाया था।

मैनेजर से खुलावाया स्ट्राँग रूम अपने साथ लाए थे बोरियाँ
एक लुटेरे ने बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुए स्ट्राँग रूम खोलने को कहा। जिसके बाद डरते हुए बैंक मैनेजर ने स्ट्राँग रूम खोल दिया। स्ट्रॉग रूम खुलते ही लुटेरे सोना और नगदी लुटने के लिए कूद पड़े। आरोपी अपने साथ बोरियां लेकर पहुँचे थे। जिन्होंने बोरियों में नगदी और सोना भरा और चंपत हो गए।

दो मोटर साइकिलों में आए थे पाँच युवक
बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि दो मोटर साइकिलों से पाँच युवक सुबह 9 बजे बैंक पहुँचे थे। जिनमें से चार युवक बैंक के अंदर घुस गए और एक युवक बैंक के बाहर ही खड़ा हो गया। चार युवक बैंक के अंदर लूट कर रहे थे तो वहीं एक आरोपी बैंक के बाहर खड़े होकर पहरेदारी कर रहा था।

 

पहले की रैकी फिर की लूट
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी पहले भी बैंक आ चुके थे। उन्हें यह अच्छी तरह से पता था कि नगदी और सोना कहां रखा है। इसलिए बैंक में घुसते ही आरोपियों ने बैंक मैनेजर को स्ट्रॉग रूम ले गए। अब पुलिस बैंक के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस एक हफ्ता पहले के भी सीसीटीवी फुटेज देख रही है। जिससे यह पता चल सके कि बैंक के आसपास और बैंक के अंदर कौन कौन बार बार आया था।


पुलिस ने शुरू की तलाश नाकेबंदी जारी
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, क्राइम ब्रांच, सिहोरा और खितौला थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट  एसएफएल टीम भी मौके पर पहुँच गई थी। आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस ने जल्द ही लुटेरों को पकडऩे का दावा किया है। हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाईवे किनारे के बैंक को चुना
पूर्व में हुई लूट की वारदातों की तरह इस बार भी लुटेरों ने लूट के लिए हाइवे किनारे लगे बैंक को लूटा है। ताकि आरोपी आराम से भाग सकें। इसके पूर्व भी शहर में जितनी भी लूटें हुई हैं उनमें एक बात सामान्य है कि सभी लुटों में लुटेरों ने या तो हाईवे किनारे लूट की या फिर रेलवे टे्रक के पास रहने वाले लोगों को लूटा।

सुरक्षा गार्ड नहीं, लुटेरों के लिए था खुला अवसर
स्मॉल फाइनेंस बैंक में इतनी अधिक संपत्ति होने के बावजूद भी ना तो कोई सुरक्षा गार्ड था और ना ही सुरक्षा के लिए रेलिंग और अन्य उपाय किए गए थे। एक प्रकार से लुटेरों के लिए बैंक लूटने के लिए खुला अवसर था जिसका लुटेरों ने फायदा उठाया। पुलिस को संदेह है की बैंक का भी कोई कर्मचारी लूट में शामिल हो सकता है।

कुर्ता पैजामा पहन कर आया था एक लुटेरा
आज सुबह 15 करोड़ की लूट करने वाले पाँच लुटेरे जब बैंक में घुसे तो उनमें से एक लुटेरा पीले कलर का कुर्ता और सफेद कलर का पैजामा पहने हुए था। उसके साथ ही उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट भी लगाया हुआ था। भागते समय लुटेरे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं।
इनका कहना है
बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जाँच जारी है। लुटेरों को पकडऩे के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
सूर्यकांत शर्मा, एएसपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 15 करोड़ की बैंक लूट: कट्टा लेकर घुसे पाँच लूटेरे, 15 किलो सोना और 5.08 लाख रूपये लूटे
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket