Download Our App

Home » दुनिया » 1984 सिख विरोधी दंगे मामले में सज्जन कुमार को दोषी करार

1984 सिख विरोधी दंगे मामले में सज्जन कुमार को दोषी करार

नई दिल्ली (जयलोक)। 1984 सिख विरोधी दंगे मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दो लोगों की हत्या के लिए दोषी ठहराया। अब 18 फरवरी को सज्जन कुमार की सजा को लेकर बहस होगी।
सज्जन कुमार पर भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप- यह मामला 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़ा है। यहां दो सिखों, सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह, की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सज्जन कुमार पर भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप लगा।

भीड़ ने दो सिखों को जिंदा जलाया था

सज्जन कुमार के उकसावे के बाद बाद बाप-बेटे को उनके घर में जिंदा जला दिया गया। भीड़ ने घर में तोडफ़ोड़, लूटपाट और आगजनी भी की थी। मारपीट कर घर के अन्य लोगों को भी घायल किया गया।

 

टिमरी हत्याकांड के आरोपियों को फाँसी की माँग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » 1984 सिख विरोधी दंगे मामले में सज्जन कुमार को दोषी करार