Download Our App

Home » अपराध » 2 चायना चाकू,3 तलवार के साथ पाँच पकड़े गए

2 चायना चाकू,3 तलवार के साथ पाँच पकड़े गए

जबलपुर(जय लोक)
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करवा रहे है। इसी क्रम में हनुमानताल थाना पुलिस ने कुछ लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कब्रिस्तान गेट नम्बर के पास तथा न्यू आनंद नगर एवं टेढ़ीनीम दरगाह के पास तथा  रविदास नगर काली मंदिर के पास दबिश  देतेे हुये  दिलशाद उम्र 31 वर्ष निवासी जाकिर होटल के बाजू में 6 नम्बर गली हनुमानताल एवं शानि उर्फ आदिल खान उम्र 27 वर्ष निवासी मक्कानगर गली नम्बर 2 हनुमानताल बताये, को 1-1 चाईना चाकू  के साथ तथा  शमशाद अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी गाजीनगर रद्दी चौकी गोहलपुर एवं अफसर खान उर्फ गोलू उम्र 30 वर्ष निवासी धोबी मोहल्ला बरियातले गोहलपुर तथा अमजद खान उम्र 30 वर्ष निवासी मक्कानगर गली नम्बर 1 हनुमानताल को 1-1 तलवार सहित रंगे हाथ पकड़ा गया पॉचों आरोपियों से 2 चाकू एवं 3 तलवार जप्त करते हुये सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना हनुमानताल में पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक सचिन वर्मा, प्रधान आरक्षक शारदा मिश्रा, सुग्रीव तिवारी, चंद्रभान सिंह, जनार्दन सिंह, महेन्द्र बिष्ट, आरक्षक हुलेश की भूमिका थी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 2 चायना चाकू,3 तलवार के साथ पाँच पकड़े गए
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket