Download Our App

Home » जीवन शैली » 20 दिन पहले जय लोक ने उठाया था मुद्दा, इसी बात पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लगाई अधिकारी को फटकार

20 दिन पहले जय लोक ने उठाया था मुद्दा, इसी बात पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लगाई अधिकारी को फटकार

जबलपुर (जयलोक)। विगत 15 जून 2025 को नगर निगम के ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे अजीबोगरीब काम और अधिकारियों की अनदेखी से संबंधित एक खबर का प्रकाशन जय लोक ने किया था। मुद्दा था रामपुर के आगे गौरीघाट रोड पर डाली जा रही बड़ी पाइपलाइन के लिए खोदे गए बड़े गड्ढे की पुराई में टेंडर की शर्तों में शामिल मुरम की जगह कचरे और मलमा पुराई किये जाने का।
खबर प्रकाशित होने के बाद मुंह दिखाई के लिए कुछ स्थानों पर मलमे को निकाल कर मुरम डालने के नाटक का प्रदर्शन किया गया था। कल अचानक प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हो रहे इस कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुँच गए। मंत्री के दौरे के मद्देनजर आयुक्त प्रीति यादव सहित नगर निगम के सभी अधिकारी भी उनके साथ थे। जब पाइपलाइन के गड्ढे की पुराई की जगह मंत्री राकेश सिंह पहुँचे तो उन्होंने स्वयं देखा कि ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा इस बात की अनदेखी के मद्देनजर उन्होंने मौके पर ही नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस प्रकार की कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सीवर लाइन रिस्टोरेशन एवं अमृत योजना 2 के कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।श्री सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए ही सीवर लाइन का कार्य जो पूरे शहर में हो रहा इसको लेकर शहर में लोग काफी परेशान हैं, सीवर लाइन के साथ ही इस मार्ग में अमृत योजना 2.0 के तहत पाइप लाइन विस्तारीकरण का कार्य भी हो रहा है इन दोनों कार्यों में लेटलतीफी के साथ ही कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनमें प्रमुख रूप से सीवर लाइन डालने के बाद जो रिस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है उसमें मिट्टी और मलमा डालकर उसे भरा जा रहा था, शिकायत मिलने पर मंत्री श्री सिंह ने तय किया की मौके पर जाकर निरीक्षण करना चाहिए।

व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई जाएगी यह सडक़

श्री सिंह ने कहा जिस मार्ग का निरीक्षण किया है इस सडक़ को व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाया जाना है और यदि सीवर लाइन के बाद रिस्टोरेशन का कार्य गुणवता युक्त नही होगा तो भविष्य में सडक़ धसने और गड्ढे होने की संभावना होगी जिससे व्हाइट टॉपिंग सडक़ के निर्माण में भी परेशानी का सामना करना होगा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन निर्माण कार्यों को जिस ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है उसे नगर निगम द्वारा पूर्व में भी नोटिस दिया गया है और आज अधिकारियो को भी हिदायत दी गई है कि यदि इस तरह से कार्य होगा तो ठेकदार और संबंधित अधिकारियों को खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

मानसून सत्र में नहीं लागू होगा ई-विधान

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » 20 दिन पहले जय लोक ने उठाया था मुद्दा, इसी बात पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने लगाई अधिकारी को फटकार
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket