Download Our App

Home » जीवन शैली » 30 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल, हर जिले में 100 कबड्डी टीमों के बीच करवाएंगे प्रतियोगिता क्रीड़ा भारती करवा रही बड़े आयोजन

30 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल, हर जिले में 100 कबड्डी टीमों के बीच करवाएंगे प्रतियोगिता क्रीड़ा भारती करवा रही बड़े आयोजन

जबलपुर (जयलोक)।  पाँचवीं बार अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने जा रहे क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों के साथ-साथ कबड्डी के खिलाडिय़ों के लिए भी अच्छी खबर आई है। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के पंचम आयोजन में 30000 बच्चों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सितंबर अक्टूबर में आयोजित होने वाली कबड्डी खेल प्रतियोगिता में हर जिले में 100 कबड्डी टीमों की प्रतियोगिता कराने की रूपरेखा तैयार की गई है।

मनोज सिंह ठाकुर महानगर अध्यक्ष क्रीड़ा भारती ने  बताया कि नियामक मंडल क्रीड़ा भारती की बैठक संस्कारधानी जबलपुर में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक आयोजित है। जिसमें क्रीड़ा भारती के अखिल अधिकारी अध्यक्ष गोपाल सैनी एवं कार्य अध्यक्ष चेतन कश्यप, महामंत्री राज चौधरी, संगठन मंत्री प्रसाद महानकर के अतिरिक्त अखिल भारतीय स्तर के अधिकारी गण, मध्य क्षेत्र संयोजक अनंत डिके, प्रांत अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, प्रांत मंत्री डॉ. राकेश कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्र्तराष्ट्रीय प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर पॉचवी बार आयोजित होने वाली क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के संबंध में विस्तार से चर्चा होगी। इस बार महाकौशल प्रांत में 30,000 विद्यार्थियों को पंजीकृत करने लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित किए गए लक्ष्य को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। जिसके लिए जिले वार परीक्षा संयोजक नामांकित कर लक्ष्य पूर्ति हेतु प्रयास प्रारंभ किए गये हैं।

इस अवसर पर राज चौधरी महामंत्री क्रीड़ा भारती द्वारा यह बताया गया कि क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के पंचम आयोजन हेतु हमारी अच्छी तैयारी है। हम उम्मीद करते हैं कि महाकोशल प्रांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। महामंत्री ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन के संबंध में यह बताया कि इस बार देश के प्रत्येक मुख्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किए जाने की योजना तैयार की गई है।
क्रीडा भारती द्वारा इस वर्ष पूरे देश भर में कबड्डी खेल का विशेष आयोजन किया जाना है। जिसके संबंध में यह निश्चित किया गया है कि सितंबर अक्टूबर महिने में प्रत्येक जिले में 100 कबड्डी टीमों की प्रतियोगिता करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रमों को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए खेल विद्या से जुड़े लोगों के संपर्क में हंै। हम उम्मीद करते हैं कि महाकोशल प्रांत में सभी कार्यक्रमों का उत्कृष्ट आयोजन होगा।

इस अवसर पर भीष्म सिंह राजपूत, उमाशंकर पटेल, अरूण सिंह, डॉ. राकेश त्रिपाठी, क्रीडा भारती महासंरक्षक डॉ. अनुराग सोनी, प्रकाश विस्पुते, अजय शुक्ला, विशाल बन्ने, विनोद ठाकुर, विवेक रंजन शुक्ला, संजय सिंह, प्रवीण गुप्ता, सुनील पटैल, सुभाष मांझी, मुकेश प्रजापति (भूरा बाक्सर), अजय नामदेव, कहारजी, मातृ शक्तियों में शुभांगी पचौरी, प्रीति त्रिपाठी, श्वेता सिंह ठाकुर आदि की उपस्थिति रही।

 

पीएम मोदी ने काशी पहुँच किसानों को दी 20वीं किस्त की सौगात, कहा बेटियों के सिंदूर का बदला पूरा हुआ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » 30 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल, हर जिले में 100 कबड्डी टीमों के बीच करवाएंगे प्रतियोगिता क्रीड़ा भारती करवा रही बड़े आयोजन
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket