Download Our App

Home » News » 350 करोड़ से एक फ्लाईओवर और बनेगा, सरयू की तर्ज पर नर्मदा का रिवर फ्रंट और भेड़ाघाट में नया रोप-वे बनेगा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बजट में कई योजनाओं को मंजूर कराया

350 करोड़ से एक फ्लाईओवर और बनेगा, सरयू की तर्ज पर नर्मदा का रिवर फ्रंट और भेड़ाघाट में नया रोप-वे बनेगा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बजट में कई योजनाओं को मंजूर कराया

जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट में जबलपुर के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी मिली है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बजट में कई जबलपुर के लिए बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान भी कराए हैं।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जबलपुर   सहित मप्र की जीवन रेखा नर्मदा नदी के घाटों को सरयू नदी के तर्ज पर निर्मित करने का पहले ही संकल्प लिया है अब नर्मदा के गौरी घाट में नया रिवर फ्रंट बनेगा इसके लिए इस बार के बजट में मध्य प्रदेश सरकार से लोक निर्माण मंत्री ने 80 करोड़ रुपए का प्रावधान कराया है वैसे इसी योजना के लिए करीब 300 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी इसके पहले चरण में 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। गौरी घाट में नर्मदा का जो रिवर फ्रंट बनेगा वह जिलहरी घाट, सिद्ध घाट, उमाघाट, दरोगाघाट, खारी घाट तथा गौरीघाट को एक साथ मिलाकर इसको भव्य और आकर्षक रूप दिया जाएगा और यह नर्मदा का रिवर फ्रंट जबलपुर में आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का बड़ा केंद्र बनेगा।

328 करोड़ से जिले में होंगे 34 निर्माण कार्य

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर जिले के विकास के लिए बजट में 34 निर्माण कार्यों को मंजूर कराया है और इन निर्माण कार्यों पर 382 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इन 34 कार्यों के पूर्ण होने से जिले में विकास का एक नया स्वरूप सामने आएगा और आम नागरिकों के लिए यह निर्माण कार्य बड़ी सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

भेड़ाघाट में नया रोप-वे

देश के पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना चुके भेड़ाघाट के आकर्षण में एक और वृद्धि की जा रही है इस प्रमुख पर्यटन स्थल में 64 योगिनी का मंदिर भी अति प्राचीन है बजट में 64 योगिनी और भेड़ाघाट के बीच में नया रोप-वे बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस नया रोप-वे के बन जाने से भेड़ाघाट में आने वाले पर्यटकों को एक नई सुविधा उपलब्ध होगी और यह नया रोप-वे एक आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। 64 योगिनी के मंदिर में जाना भी अब पर्यटकों के लिए आसान हो जाएगा।

17 करोड़ से बनेगी सीसी रोड

बजट में जबलपुर शहर तथा जिले के ग्रामीण अंचलों में सडक़ों के निर्माण के कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। इन कार्यों में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कमला नेहरू वार्ड में मौजूद मेहता पेट्रोल पंप से अग्रसेन चौक होते हुए उखरी चौक तक तथा एकता चौक से अहिंसा चौक तक सीमेंट की सडक़ का निर्माण कराया जाएगा। इस सडक़ के निर्माण पर 17 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

पश्चिम और कैंट विधानसभा

वहीं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौरीघाट, बृजमोहन नगर एवं पुराने स्टेशन क्षेत्र की 6.50 किलोमीटर सडक़ का निर्माण होगा और इस पर 6.35 करोड़ रुपए का खर्च होगा। इसी तरह पंचशील नगर, गीता विहार एवं आजाद चौक क्षेत्र की 7.20 किलोमीटर लंबी सडक़ों का सुदृढीकरण होगा और इस कार्य पर 7.25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रांझी में दर्शन तिराहे से मस्ताना चौक तक 1 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों का निर्माण

जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों के निर्माण के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। सिहोरा, मझौली, कटाव, गुबरा तथा तीरहा के 34 किलोमीटर लंबे मार्ग को 75 करोड़ की लागत से निर्मित कराया जाएगा। ग्राम छापरी भर्रा से सिमरिया तक 1.50 किलोमीटर लंबी सडक़ के लिए 1.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ग्राम मडो़द से मुडिय़ा तक 1.30 किलोमीटर लंबी सडक़ के लिए 1.50 करोड़, मुडिय़ा से सींगनतलाई तक 2 किलोमीटर लंबी सडक़ के लिए दो करोड़, ग्राम पंचायत धरमपुरा से नुरपुर होते हुए घोघरा राम पथ गमन 3 किलोमीटर मार्ग के लिए 4.20  करोड़, भमका से सिद्ध घाट कुलोन 6.50 किलोमीटर लंबी सडक़ के लिए 6.50 करोड़, झंडा चौक से परियट 1 किलोमीटर लंबा ग्रीन मार्ग बनाने 2.50 करोड़, छतरपुर से चरखी पहुंच मार्ग 1.50 किलोमीटर के लिए दो करोड़, वीरनेर से आमाखोह तक 2 किलो मीटर लंबी सडक़ के लिए 2 करोड़, छतरपुर रिंग रोड चौराहा से शाला भवन होते हुए निगोड़ा को जोडऩे हेतु 2 किलोमीटर लंबी सडक़ के लिए दो करोड़, पनागर, मुडिय़ा, पडौरा सलैया तक 9.20 किलोमीटर लंबी सडक़ के लिए 7 करोड़, धरमपुरी पड़वार इमलई 5 किलोमीटर लंबी सडक़ के लिए चार करोड़, रमखिरिया से चिकली देवरी पहुंच मार्ग के 5 किलोमीटर के लिए 4.75 करोड़,चौराई कऊझर, मोहिनी मड़ई मकरार उमरिया 8 किलोमीटर लंबी सडक़ के लिए 5.40 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

धर्मशास्त्र ला विश्वविद्यालय का नया परिसर 113 करोड़ से बनेगा

कृषि विश्वविद्यालय को 100 करोड़ और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को 78 करोड़ मिलेंगे
जबलपुर शिक्षा का एक बहुत बड़ा केंद्र बन गया है और यहां पर चार विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं। जबलपुर में धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए मध्य प्रदेश सरकार के बजट में 113 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अभी यह विश्वविद्यालय रिज रोड स्थित दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र में किराए से संचालित हो रहा है। अब इस विश्वविद्यालय का खुद का एक नया विशाल परिसर निर्मित होगा। वर्ष 2008 में स्थापित हुए इस विश्वविद्यालय के लिए डुमना एयरपोर्ट के नजदीक ही 125 एकड़ भूमि इस विश्वविद्यालय के नए परिसर के निर्माण के लिए आवंटित हुई है। यहां पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। सरकार ने पहले 97 करोड़ रुपए इसके निर्माण के लिए दिए थे जिसमें छात्रावास भवन का निर्माण हो चुका है। अब जो नया बजट 100 करोड़ का आवंटित हुआ है उसमें प्रशासनिक और अकादमिक भवन का निर्माण दूसरे चरण में किया जाएगा। इसी तरह जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के लिए भी 100 करोड़ रुपए की ब्लॉक ग्रांट स्वीकृत की गई है। वहीं नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए भी 78 करोड रुपए की राशि बजट में मंजूर की गई है।

 

50 करोड़ की डॉ. हेमलता की संपत्ति अब नगर निगम की ,भू माफिया की गड़ गईं थीं नजऱें,  निगमायुक्त द्वारा निरस्त की गई लीज  कल खुल जायेगा उपसंभागीय कार्यालय, एसडीएम से निगम प्रशासन ने प्राप्त की चाबियाँ, 25 हजार 47 वर्गफुट है जमीन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 350 करोड़ से एक फ्लाईओवर और बनेगा, सरयू की तर्ज पर नर्मदा का रिवर फ्रंट और भेड़ाघाट में नया रोप-वे बनेगा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बजट में कई योजनाओं को मंजूर कराया
best news portal development company in india

Top Headlines

जबलपुर : वीडियो, सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद हुई पत्थरबाजी , प्रशासन पुलिस ने संभाला मोर्चा

कलेक्टर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे स्थिति का किया आकलन, दोनों पक्षों को दी जा रही समझाईश जबलपुर जय लोक।

Live Cricket