
जबलपुर (जयलोक)। लकडग़ंज से घमापुर चौक तक बनी सडक़ को 40 लाख रूपये की लागत से बनाया गया था। लेकिन यह सडक़ 40 दिन भी नहीं टिक पाई। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए महापौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने बताया कि वर्तमान नगर भाजपा की सत्ता जिसके मुखिया महापौर हैं उनके राज में नगर निगम में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पार कर चुका है। शहर में निर्माण कार्य या तो रूके हुये हैं और जो निर्माण कार्य किये गये हैं उनकी गुणवत्ता इतनी खराब कि 2-3 साल चलने वाली सडक़ कुछ ही दिनों में खस्ताहाल हो रही है। कांग्रेस पार्षद दल एवं राधाकिशन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में लकडग़ंज से लेकर घमापुर तक की लगभग 30 दिन पूर्व बनी 40 लाख की डमलीकृत नव निर्मित सडक़ पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है, जिसके विरोध में कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया गया।
जिससे प्रतीत होता है कि जनता के पैसों की होली नगर सत्ता द्वारा खेली जा रही है जिसे कांग्रेस पार्षद दल द्वारा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, पार्षद श्रीमती एकता राहुल गुप्ता, श्रीमती अरूणा संजय साहू, श्रीमती मुकीमा याकूब अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Jai Lok







