Download Our App

Home » जबलपुर » 5 करोड़ की सडक़ें, 18 माह में उड़े धुर्रे भाजपा पार्षद ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

5 करोड़ की सडक़ें, 18 माह में उड़े धुर्रे भाजपा पार्षद ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

जबलपुर (जयलोक)
पाँच करोड़ की सडक़ में जमकर भ्रष्टाचार किया गया, जिसका आलम यह है कि सडक़ 18 माह में उखडऩे लगी। इस मामले में पार्षद जीत कटारे ने अधिकारियोंं और ठेकेदार पर सडक़ निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। पार्षद जीतू कटारे का कहना है कि इस मामले में अब तक ठेकेदार से लेकर कई अधिकारियों तक शिकायत की है लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।
पार्षद जीतू कटारे का कहना है कि धनवंतरी नगर चौराहे से लेकर साईं कॉलोनी तक इस क्रांकीट सडक़ का निर्माण किया गया था। लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई सडक़ दो साल भी नहीं टिक पाई। यह सडक़ एयर क्वालिटी इंडेक्स से बनी थी। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण ठेकेदार जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान भी लापरवाही बरतने पर कई बार शिकायत की गई लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। अब जब निर्माण कार्य हुए दो साल हो चुके हैं तो ठेकेदार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियर के बिना देखरेख के यह कार्य हुआ है जिसके कारण पाँच करोड़ पानी में बह गए। अब इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 5 करोड़ की सडक़ें, 18 माह में उड़े धुर्रे भाजपा पार्षद ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket