Download Our App

Home » Uncategorized » एस पी की रणनीति में फसें 621 हुड़दंगी बाइकर्स

एस पी की रणनीति में फसें 621 हुड़दंगी बाइकर्स

तेज आवाज और बेढंगे नंबर वाले दोपहिया वाहनों पर 5 दिन में चल रही कार्यवाही

लिखवाए गए नम्बर, उखाडक़र फेंकें गए तेज आवाज वाले सायलेंसर

जबलपुर (जयलोक)
दोपहिया वाहनों में तेज आवाज का सायलेंसर इन दिनों शहरवासियों के लिए सिरदर्द बन गया है। हुड़दंग करने वाले युवा दोपहिया वाहनों में तेज आवाज वाले सायलेंसर लगाकर शहर की सडक़ों में बेधडक़ तेजी से वाहन दौड़ा रहे हैं। लगातार इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के पास पहुंच रही थी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने एक नया एक्शन प्लान बनाया और उसका परिणाम ये निकला की 5 दिन के अंदर ही पुलिस ने 621 दोपहिया वाहन जप्त किये हैं।
ये बनाई रणनीति
पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह ने थानों की चीता एवं पैट्रोलिंग मोबाईलों को टास्क दिया कि वो अपनी शिफ्ट के दौरान  बिना नम्बर, अमानक नम्बर, मॉडीफाई सायलेंसर तेज आवाज वाले 1-1 दुपहिया वाहन को पकडक़र थाने लायेंगे। जिसके बाद पिछले 5 दिनों में  621 दुपहिया वाहन थाने लाये गये। इन जप्त वाहनों के विरुद्ध  वैधानिक कार्यवाही की गई, इन सभी वाहनों में निर्धारित  प्रारूप में नंबर डलवाए गए और तेज आवाज वाले मॉडिफाई सायलेंसर निकलवाकर फैंकें गये।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पाया गया है दुपहिया बिना नंबर, अमानक नंबर में सवार आरोपियों के द्वारा अपराधिक घटनाएं घटित की जाती हैं। थाने में ड्यूटी अधिकारी के द्वारा वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
थानों की चीता एवं पैट्रोलिंग मोबाइल  के द्वारा बिना नम्बर, अमानक नम्बर, मॉडीफाई सायलेंसर तेज आवाज वाले  621 दुपहिया वाहन थाने लाये गये, सभी के विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुये थाने लाये गये वाहनो में निर्धारित प्रारूप में नम्बर डलवाये गये तथा मॉडीफाई सायलेंसर निकलवाये गये। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एस पी की रणनीति में फसें 621 हुड़दंगी बाइकर्स
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket