Download Our App

Home » जबलपुर » 8 अगस्त को प्रारंभ होगी जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान एलायंस एयर का विमान मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को सुबह जबलपुर-कोलकाता के बीच उड़ान भरेगा

8 अगस्त को प्रारंभ होगी जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान एलायंस एयर का विमान मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को सुबह जबलपुर-कोलकाता के बीच उड़ान भरेगा

जबलपुर (जयलोक)।जबलपुर से कोलकाता के बीच महत्वपूर्ण हवाई संपर्क 08 अगस्त को उस समय स्थापित हो जायेगा जब एलायंस एयर की उड़ान संस्कारधानी जबलपुर से कोलकाता के लिये प्रारंभ होगी। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने  इस आशय की जानकारी देते हुये बताया कि 08 अगस्त 2026, शनिवार को कोलकाता से उड़ान भरकर एलायंस एयर का एयरक्राफ्ट सुबह 09.35 बजे जबलपुर पहुंचेगा और फिर जबलपुर से कोलकाता के लिये सुबह 10.00 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। सांसद श्री दुबे ने कहा कि वे लंबे समय से जबलपुर-कोलकाता मार्ग पर उड़ान प्रारंभ करवाने के लिये लगातार प्रयास कर रहे थे जिसके परिणामस्वरूप अब जबलपुर से कोलकाता के बीच हवाई संपर्क स्थापित होने जा रहा है।
नई दिल्ली में एलायंस एयर के चेयरमैन श्री अमित कुमार ने सांसद श्री आशीष दुबे को एक भेंट में एलायंस एयर प्रबंधन की ओर से इस आशय की जानकारी देते हुये उड़ान की विस्तृत जानकारी से संबंधित पत्र सौंपा और उड़ान का प्रस्तावित शेड्यूल भी साझा किया है, जिसके अनुसार एलायंस एयर का एटीआर 72 विमान सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 07.05 पर कोलकाता से उड़ान भरकर 09.35 बजे जबलपुर पहुंचेगा और फिर जबलपुर से कोलकाता के लिए 10.00 बजे उड़ान भरकर 12.35 बजे कोलकाता में लैंड करेगा। सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि अभी जबलपुर से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान नहीं थी।जिससे हवाई यात्रियों को जबलपुर से कोलकाता जाने के लिए स्टॉप ओवर उड़ान से कोलकाता जाना पड़ता था,अब जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान प्रारम्भ होने से जबलपुर के हवाई यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ उनके समय की बचत भी होगी और आर्थिक भार भी अपेक्षाकृत कम हो जाएगा।

गौरतलब है कि यह उपलब्धि जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे के विशेष प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से क्षेत्र के बांग्लाभाषियों,उद्योगपतियों, छात्रों और व्यापारियों की मांग थी कि पूर्वी भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्र कोलकाता के लिए सीधी कनेक्टिविटी दी जाए। सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एलायंस एयर प्रबंधन से लगातार संपर्क कर इस रूट को मंजूरी दिलवाई।इस उड़ान से जबलपुर के शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। कोलकाता में अध्ययनरत जबलपुर के छात्र, इलाज के लिए जाने वाले मरीज और पूर्वी भारत से व्यापार करने वाले उद्यमियों को अब जबलपुर से कोलकाता के लिये सीधी हवाई सुविधा मिलेगी। समय की बचत,किफायती यात्रा,व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ जबलपुर में निवासरत बांग्लाभाषियों  को भी इस उड़ान के प्रारंभ होने से सहज सुविधा प्राप्त होगी वहीं जबलपुर के संगमरमर, कृषि उत्पाद और एमएसएमई उद्योगों को पूर्वी भारत के बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी। इस उड़ान के लिए एलायंस एयर की बुकिंग सभी प्रमुख पोर्टल्स और एयरलाइन की वेबसाइट पर प्रारंभ हो गयी है। हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि नई उड़ान के लिए डुमना एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  सुबह की उड़ान के कारण यात्रियों को कोलकाता में दिनभर के काम निपटाने में सुविधा होगी। सांसद श्री दुबे ने कहा कि यह उड़ान जबलपुर को राष्ट्रीय हवाई मानचित्र पर और मजबूत करेगी। छात्रों, व्यापारियों, बांग्लाभाषियों, पर्यटन क्षेत्र सहित पूरे महाकौशल क्षेत्र और जबलपुर को इस उड़ान के प्रारंभ  होने का सकारात्मक लाभ प्राप्त होगा।

सांसद श्री दुबे ने कहा कि वे जबलपुर से अन्य प्रमुख नगरों के लिए नई उड़ान प्रारंभ करवाने लगातार सक्रिय हैं और निकट भविष्य में जबलपुर से अन्य नगरों के लिए भी नई उानें प्रारंभ होने की पूरी संभावना है। सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उड्डयन मंत्री श्री किंजारापु राममोहन नायडू जी के मार्गदर्शन में देश के विमानन क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं। विश्व के विमानन क्षेत्र में तमाम समस्याओं के बावजूद हमारे देश में उड़ानों की संख्या बढ़ रही है, जिसका लाभ जबलपुर को भी प्राप्त हो रहा है। सांसद श्री दुबे ने जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान की सौगात देने के लिये केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री किंजारापु राममोहन नायडू जी और एलायंस एयर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

 

भोपाल में आज एनईपी-2020 पर राष्ट्रीय कार्यशाला, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भविष्य के पाठ्यक्रमों पर होगा मंथन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 8 अगस्त को प्रारंभ होगी जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान एलायंस एयर का विमान मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को सुबह जबलपुर-कोलकाता के बीच उड़ान भरेगा

Top Headlines

8 अगस्त को प्रारंभ होगी जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान एलायंस एयर का विमान मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को सुबह जबलपुर-कोलकाता के बीच उड़ान भरेगा

जबलपुर (जयलोक)।जबलपुर से कोलकाता के बीच महत्वपूर्ण हवाई संपर्क 08 अगस्त को उस समय स्थापित हो जायेगा जब एलायंस एयर

Live Cricket