Download Our App

Home » राजनीति » 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग

8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 36.73प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा लद्दाख में 52.02प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 27.78प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 35.31प्रतिशत, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 40.38प्रतिशत और लखनऊ ईस्ट सीट पर 34.03प्रतिशत वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और ञ्जरूष्ट समर्थकों के बीच झड़प हुई है। मुंबई में मतदान केंद्र के पास डमी ईवीएम रखने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गुलजार, सुभाष घई, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी के अलावा गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्चस्क्क सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला। 543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग