Download Our App

Home » Uncategorized » उच्च सदन की गरिमा पर क्यों उठ रहे सवाल राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर, सभापति बोले- मामला गंभीर

उच्च सदन की गरिमा पर क्यों उठ रहे सवाल राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर, सभापति बोले- मामला गंभीर

नई दिल्ली (जयलोक)। संसद के शीतलाकलीन सत्र के दूसरे सप्ताह के अंतिम दिन आज शुक्रवार को राज्यसभा में 500 रुपये के नोटों की गड्डी मिलने से सदन में हंगामा मच गया। इस घटना को लेकर उच्च सदन की गरिमा पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वहीं राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की बेंच से मिली 500 रुपए के नोटों की गड्डी मामले की जांच की जा रही है। धनखड़ का यह कहना था कि विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरु कर दिया। संसद के उच्च सदन में कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने की जानकारी सभापति ने खुद दी और कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी जांच की जा रही है। सभापति धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया, कल (गुरुवार) को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से 500 की गड्डी मिली है। जिस सीट के नीचे से नोट मिले हैं वह तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट है। इस मामले की नियमानुसार जांच हो रही है। इस बात पर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया।

खडग़े बोले- जांच रिपोर्ट आने से पहले नाम उजागर नहीं करना चाहिए
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने नोट मिलने के मामले में कहा, कि जब तक मामले की जांच हो रही है और जब तक सब कुछ स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक आपको (सभापति) सदस्य (अभिषेक मनु सिंघवी) का नाम नहीं बोलना था। खडग़े के इस बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने भी जोरदार हंगामा किया।

नड्डा बोले – दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर मामला
भाजपा चीफ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले पर कहा, कि यह मामला बहुत है और दुर्भाग्यपूर्ण भी। सदन की गरिमा पर कुठाराघात जैसा है। विश्वास है कि मामले की सही जांच होगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि हमारे विपक्ष के नेता भी विस्तृत जांच की मांग करेंगे, दोनों ही पक्षों को इस मामले की निंदा करनी चाहिए। इस पूरे मामले में अभिषेक मनु सिंघवी का कहना था कि उच्च सदन में नोट की गड्डी मिलने जैसी घटना पहली बार सुनने में आई है। उन्होंने कहा कि जब भी वो राज्यसभा जाते हैं तो वो महज 500 रुपये का एक नोट ही साथ लेकर जाते हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » उच्च सदन की गरिमा पर क्यों उठ रहे सवाल राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर, सभापति बोले- मामला गंभीर

Top Headlines

Live Cricket