Download Our App

Home » दुनिया » आप-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम अकेले लड़ेंगे चुनाव: केजरीवाल

आप-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम अकेले लड़ेंगे चुनाव: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है। सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात अंतिम चरण में है। गठबंधन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य दलों को भी शामिल करने की बात सामने आई। कहा जा रहा था कि कांग्रेस को 15 सीटें और अन्य इंडिया गठबंधन सदस्यों को 1 या 2 सीटें मिल सकती हैं। बाकी सीटों पर आम आदमी पार्टी खुद चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के हवाले से किए गए दावे पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए खंडन किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एनआई के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, आम आदमी पार्टी दिल्ली में इस चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन को कोई संभावना नहीं है। कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं- आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। आप अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
गठबंधन का सवाल ही पैदी नहीं होता- आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा, मैं स्पष्ट कर देता हूं कि आने वाला दिल्ली चुनाव आप अपने संगठन की ताकत और अपने राजनीतिक बलबूते पर लड़ेगी। किसी प्रकार का कोई गठबंधन का सवाल ही पैदी नहीं होता। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में पार्टी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया। वहीं, दूसरी सूची में सोमवार को 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » आप-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम अकेले लड़ेंगे चुनाव: केजरीवाल