Download Our App

Home » Uncategorized » दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर

दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर

रायपुर (जयलोक)। दंतेवाड़ा जिले के सीमा में गुरुवार की सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से रुक-रुककर गोलियां अभी भी चल रही हैं। अब तक मुठभेड़ में 12 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। पुलिस नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बताया जा रहा है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ-सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। जहां गुरुवार की सुबह तीन बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। वहीं, नक्सलियों के द्वारा की जा रही गोलीबारी का पुलिस जवानों के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर
error: Content is protected !!