Download Our App

Home » Uncategorized » आज फिर 6 डिग्री पर बना रहा तापमान

आज फिर 6 डिग्री पर बना रहा तापमान

बर्फीली हवाओं ठंड की बढ़ाई अकड़, रात में सडक़े जल्द होने लगी सूनी, जनजीवन प्रभावित

जबलपुर (जयलोक)। पिछले दो दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। कल का न्यूनतम तापमान जहां 6.5 डिग्री था तो वहीं आज 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू काश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर जबलपुर में महसूस किया जा रहा है। बर्फीली हवायें यहां कड़ाके की ठंड का अहसास करा रही हैं। तापमान में हर रोज गिरावट दर्ज हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे आने की संभावना है। बर्फीली हवाओं ने समूचे शहर को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम के मिजाज कुछ ऐसे ही चलेंगे। बर्फबारी के बाद समूचे प्रदेश में जाड़े का असर बढ़ा है। जबलपुर सहित रीवा सागर, इंदौर ग्वालियर और भोपाल संभाग में शीतलहर चल रही है। शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। रात में सडक़ें सूनी हो जाती हैं और सुबह अलसाई सी होती है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आज फिर 6 डिग्री पर बना रहा तापमान

Top Headlines

Live Cricket