Download Our App

Home » Uncategorized » व्हाट्सएप से नोटिस भेजने पर पूरी तरह रोक

व्हाट्सएप से नोटिस भेजने पर पूरी तरह रोक

नई दिल्ली (जयलोक)। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया है।जिसमें व्हाट्सएप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से नोटिस भेजने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह फैसला पुलिस विभागों के लिए बड़ी खबर होगी क्योंकि अब उन्हें आरोपी को नोटिस भेजने के लिए केवल पारंपरिक और वैधानिक तरीकों का ही पालन करना अनिवार्य होगा। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने यह आदेश सतेंदर कुमार अंतिल मामले की वजह से यह आदेश जारी किया है। जिसमें पहले अदालत ने अनचाही गिरफ्तारी को रोकने के लिए ऐतिहासिक निर्देश पारित किए थे। इस फैसले में अदालत ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस विभागों को अब आरोपी को नोटिस देने के लिए व्हाट्सएप या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का उपयोग नहीं करना है। अब से इसकी जगह नोटिस केवल पारंपरिक और विधिक तरीके से ही भेजना होगा।

 

कठोंदा फटाका बाजार में भड़की भीषण आग..देखिये वीडियो

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » व्हाट्सएप से नोटिस भेजने पर पूरी तरह रोक

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!