Download Our App

Home » दुनिया » नेशनल हाईवे पर 17 घंटे बाद खुला जाम, धीरे धीरे प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु, प्रशासन मुस्तैद

नेशनल हाईवे पर 17 घंटे बाद खुला जाम, धीरे धीरे प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु, प्रशासन मुस्तैद

जबलपुर/कटनी (जयलोक)। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाडिय़ों को कटनी-जबलपुर नेशनल हाईवे से सुबह करीब 5 बजे छोड़ा गया है। इस दौरान ट्रक जैसे बड़े वाहनों को रोका गया तो श्रद्धालुओं से भरी छोटी गाडिय़ों को 15-15 मिनट के अंतराल में छोड़ते हुए जाम खाली करवाया गया है। जिला प्रशासन की मानें तो देर रात करीब 7 से 8 किमी लंबा जाम लग चुका था, जिसे देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया था। जिसके बाद मिले निर्देशन पर गाडिय़ों को सुविधा अनुसार छोड़ा जा रहा है।
कटनी-जबलपुर की बॉर्डर के ग्राम धनगंवा के पास ही कल दोपहर करीब 12 बजे से गाडिय़ों को रोक लिया गया था। जिसमें हजारों गाडिय़ों में लाखों श्रद्धालु फंस गए थे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने स्तर में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को पानी भोजन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई थी। वहीं देर रात एसपी अभिजीत रंजन अपने पुलिस बल के साथ लोगों में नमकीन, बिस्कुट और बच्चों को चॉकलेट देते दिखाई दिए थे। बता दें कि ऐसा ही कटनी-मैहर मार्ग में करीब 2 किमी लंबा जाम देखा गया है, जिसे खाली करवाने में यातायात थाने के 50 से अधिक पुलिसकर्मी, जिसमें एएसपी-सीएसपी सहित बड़ी संख्या में स्टॉफ लगे हुए हैं। चूंकि रीवा के चाकघाट से गाडिय़ों को पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। इसलिए स्थितियां अभी बिगड़ी हुई बताई जा रही है। फिलहाल 17 घंटे बाद खुले जाम से लोगों को कुछ राहत मिल पाई है, लेकिन उसका महाकुंभ पहुंचना अभी भी मुश्किल बताया जा रहा है।

पीडि़त मानवता की सेवा करने वाले विवेक तन्खा पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का आज प्रदर्शन

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » नेशनल हाईवे पर 17 घंटे बाद खुला जाम, धीरे धीरे प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु, प्रशासन मुस्तैद
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket