Download Our App

Home » राजनीति » लगाम कसने के लिए बनाई गई भाजपा की छोटी टोली में राकेश सिंह भी शामिल, सत्ता और संगठन में तालमेल बिठाने यही टोली होगी निर्णायक

लगाम कसने के लिए बनाई गई भाजपा की छोटी टोली में राकेश सिंह भी शामिल, सत्ता और संगठन में तालमेल बिठाने यही टोली होगी निर्णायक      

जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश भाजपा के लिए पिछला सप्ताह बड़ा उथल-पुथल भर रहा है। यह चर्चाएंं होने लगी थीं कि क्या बीजेपी मध्य प्रदेश में कुछ बड़ा होने वाला है? संगठन से लेकर मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव होने के संकेत भी दिए जाने लगे, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की अलग अलग मुलाकातों ने चर्चाओं को जमकर हवा भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नरेंद्र सिंह तोमर की मुलाकात हुई। उधर हितानंद शर्मा और हेमंत खंडेलवाल दिल्ली हो कर आए। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात और भोपाल में हेमंत खंडेलवाल और महामहिम राज्यपाल की मुलाकात सुर्खियों में आ गई।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी भोपाल पहुंचे। मध्य प्रदेश की हलचलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के भी कान खड़े हो गए। केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की हलचलों को गंभीरता से लिया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अब प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिए प्रदेश के दिग्गज नेताओं की भाजपा की एक छोटी टोली बनाई गई है। इस टोली की पहली बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर हो भी चुकी है। प्रदेश के 9 बड़े दिग्गज नेताओं को इस टोली में शामिल किया गया है। इस टोली में जबलपुर से लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह को भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहल पर ही 10 दिन पहले केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस तरह की छोटी टोली का गठन किया गया है।
प्रदेश भाजपा की जो छोटी टोली बनाई गई है उसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रसाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला तथा जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह तथा भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को शामिल किया गया है।
भाजपा की इस छोटी टोली के गठन के बाद अब प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के मामले में या फिर उप मुख्यमंत्री के स्तर पर की जाने वाली शिकवा शिकायतें बंद होने की भाजपा संगठन को उम्मीद है। इसकी वजह यह भी है कि जो भी बात होगी उसे अब इस छोटी टोली की बैठक में ही उठाया जा सकेगा।
अब प्रदेश के नेताओं को दिल्ली जाकर शिकवा शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भाजपा के कुछ नेता और मंत्री बार-बार दिल्ली जाकर यह बताने का प्रयास करते रहे हैं कि प्रदेश में बहुत कुछ गड़बड़ है और हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इसी समस्या के समाधान के लिए अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक छोटी टोली बनाकर अब सत्ता और संगठन में लगाम कसने का जिम्मा इस टोली को दे दिया है।
यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास पर नौ नेताओं की छोटी टोली की जो बैठक हुई है उसमें प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा तथा आगे की तैयारी और आत्मनिर्भर भारत मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा भी की गई है। यह भी बताया जा रहा है कि इस बैठक में निगम मंडल की नियुक्तियां भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन एवं अन्य संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई है।

राकेश सिंह की बढ़ी ताकत

प्रदेश के नो दिग्गजों की टोली में जबलपुर के लोक निर्माण मंत्री तथा प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह को शामिल किया जाना यह साबित करता है कि अब उनकी भी भूमिका प्रदेश स्तर पर निर्णायक होगी।

 

दारूखाना खुला हुआ है काहे की पुलिस…रोड पर बसें खड़ी हंै.. ये क्या काम कर रही माढ़ोताल पुलिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » लगाम कसने के लिए बनाई गई भाजपा की छोटी टोली में राकेश सिंह भी शामिल, सत्ता और संगठन में तालमेल बिठाने यही टोली होगी निर्णायक
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket