Download Our App

Home » राजनीति » यश घनघोरिया की जीत से प्रदेश में जबलपुर की राजनैतिक पहचान मजबूत हुई : तन्खा

यश घनघोरिया की जीत से  प्रदेश में जबलपुर की राजनैतिक पहचान मजबूत हुई : तन्खा

ऋषभ मिश्रा और सक्षम गुलाटी ने भी प्रदेश की कार्यकारिणी में बनाई अपनी जगह

जबलपुर (जय लोक)। मध्यप्रदेश युवक काँग्रेस के चुनाव में जबलपुर के युवा यश घनघोरिया और उनकी टीम की जो चुनावी प्रस्तुति नजर आई और यश को 3: 50 लाख मतों से बहुमत हासिल हुआ इससे प्रदेश की राजनीति में जबलपुर ने फिर से अपनी राजनीतिक पहचान मजबूती से स्थापित की है।
युवक कांग्रेस के सभी साथियों को शुभकामनाएं जिन्होंने इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। युवा ही किसी भी राजनीतिक दल की रीड की हड्डी होते हैं और आने वाला भविष्य भी वही है। इनके माध्यम से ही समाज सेवा देश सेवा का कार्य होता है। उक्त शुभकामनाएं वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने युवा कांग्रेसियों को प्रेषित की है।
यश घनघोरिया युवक कांगे्रस के नए प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं वहीं ऋषभ मिश्रा और सक्षम गुलाटी ने प्रदेश महासचिव के पद पर निर्वाचित होकर प्रदेश कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई है।
परिणाम घोषित होने के बाद राज्यसभा सांसद श्री तन्खा ने प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए कहा कि उन्हें अत्यंत खुशी है कि जबलपुर महाकौशल क्षेत्र से युवा यश घनघोरिया मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में 3.5 लाख वोटों से जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।
श्री तन्खा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जबलपुर भी इलाहाबाद जैसा केंद्र बिंदु था। युवा कांग्रेस के चुनाव में सामने आए परिणाम सुखद है और इसके कारण जबलपुर में अपनी राजनीतिक पहचान पूरे प्रदेश में फिर से स्थापित की है। यह जबलपुर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक परिणाम हैं।
श्री तन्खा ने न केवल युवा कांग्रेसियों का उत्साहवर्धन किया है बल्कि जबलपुर के ऐतिहासिक गौरव को भी पुन: रेखांकित करने का काम किया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जबलपुर को मध्य भारत का एक प्रमुख केंद्र माना जाता था। यहां से कई राष्ट्रीय आंदोलन को दिशा मिली है और उनकी शुरुआत हुई है।  युवा कांग्रेस के लिए यह परिणाम सुखद और उत्साहवर्धन करने वाले हैं इससे ना केवल जबलपुर बल्कि पूरे महाकौशल क्षेत्र में कांगे्रस से जुड़े युवा शक्ति के पूनर्जागरण के रास्ते खुल गए हैं। इन परिणामों के बाद जबलपुर ने पूरे प्रदेश में यह भी स्थापित किया है कि उसकी प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान है।

जनता से पूछा सफाई होती है या नहीं, जहाँ कचरा मिला वहाँ के सुपरवाइजर को किया तत्काल निलंबित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » यश घनघोरिया की जीत से प्रदेश में जबलपुर की राजनैतिक पहचान मजबूत हुई : तन्खा