
शहर की स्वच्छता और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए निगमायुक्त ने संभाली कमान
जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम की कार्यप्रणाली में इन दिनों पारदर्शिता और जवाबदेही की एक नई झलक देखने को मिल रही है। कागजी दावों से जगह अब निगम का काम जमीनी धरातल पर स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार की सतत निगरानी और सक्रियता के चलते शहर की स्वच्छता व्यवस्था, वायु गुणवत्ता और विकास कार्यों को एक नई गति मिली है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि शहर की वायु गुणवत्ता में प्रभावी सुधार लाने के लिए नगर निगम ने मोर्चा खोल दिया है। धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख सडक़ों और फ्लाई ओवरों पर लगातार वाटर स्प्रिंकलिंग की जा रही है। विशेष अभियान चलाकर फ्लाई ओवरों की धुलाई की जा रही है, ताकि वाहन गुजरते समय धूल न उड़े। इस कदम से न केवल प्रदूषण कम हुआ है, बल्कि सडक़ों की चमक भी वापस लौट आई है।
सफाई मित्रों का समर्पण स्वच्छता को लगे ‘चार चांद’ – निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के संकल्प में ‘सफाई मित्र’ अपनी जान झोंक रहे हैं। स्वच्छता के मानकों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए सफाई कर्मी संकरी नालियों के भीतर घुसकर भी सफाई कर रहे हैं, ताकि जल निकासी बाधित न हो और बीमारी का खतरा कम रहे। निगम प्रशासन द्वारा इन सफाई मित्रों की सुरक्षा और उनके श्रम के सम्मान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे उनके मनोबल में वृद्धि हुई है।
निगमायुक्त की पैनी नजर – नगर निगम की इस बदली हुई तस्वीर के पीछे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार की मॉनिटरिंग और समर्पण का भाव है जिसके परिणाम स्वरूप कार्यों में पारदर्शिता और गति देखने को मिल रही है।

नगर निगम अपनी ही दुकानों के ट्रांसपोर्टरों को ट्रांसपोर्ट नगर भेजना भूल गया
Author: Jai Lok







