Download Our App

Home » News » शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और शंकराचार्य विवाद पर बड़ा बयान दिया है। शिवराज सिंह को लेकर श्री तन्खा ने कहा कि लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद पर अब पटापेक्ष हो चुका है। उन्होंने अपना मानहानि का मुकदमा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मित्रता और सर्वोच्च न्यायाल के आग्रह पर किया। इसके साथ ही शंकराचार्य विवाद पर उन्होंने कहा कि धर्म में राजनीति ना हो।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए विवेक तन्खा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आग्रह और शिवराज सिंह चौहान के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि शिवराज से मेरे संबंध मित्र जैसे हैं। मेरा मानना है कि किसी भी विवाद या बात का एक सुखद अंत होना चाहिए। श्री तन्खा ने यह भी कहा कि संसद में उनकी शिवराज सिंह चौहान से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई थी, जिसके बाद सकारात्मक चर्चा हुई और उन्होंने मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया।

शंकराचार्य जी को रोकना अशोभनीय

माघ स्नान के दौरान शंकराचार्य के साथ हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद श्री तन्खा ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी या किसी भी धर्मगुरु के साथ इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गंगा माँ सबकी हैं और शंकराचार्य जी को रोकना पूरी तरह गलत था। श्री तन्खा ने नसीहत देते हुए कहा कि धर्म को कभी भी राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

नई परिवहन नीति से नाराज बस ऑपरेटर
राज्यसभा सांसद तन्खा को ज्ञापन सौंपकर बताई अपनी समस्या

मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में बस ऑपरेटरों में नाराजगी देखी जा रही है। बस ऑपरेटरों ने राज्यसभा सांसद वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्या बताई। बस ऑपरेटरों ने कहा कि सरकार द्वारा वर्तमान संचालित बसों को मार्ग से बाहर करने की जानकारी मिली है। श्री तन्ख़ा ने इस सम्बन्ध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर एवं उनसे मिलने के लिए समय लेकर दिल्ली आने के लिए बस ऑपरेटरों से कहा है। शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल श्री तन्ख़ा के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय जबलपुर बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी पिंटू भैया, सचिव वीरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष नसीम बेग, उदय चंद जैन, कल्याण नियोगी, अजय पाठक, प्रहलाद छुगानी, नरेश रजक, संजय समाधियां, दीपेंद्र डोंगरे, दिलीप मंगलानी, संजय शर्मा उपस्थित थे।

 

अमेरिका ने ट्रेड डील के बाद कश्मीर पर दिया साफ संदेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket