
स्टे के बावजूद हटाया जा रहा था अतिक्रमण , हार्ट अटैक से व्यापारी की मौत : थाने का घेराव !
जबलपुर जय लोक ।
आज गुरुवार की दोपहर में बरगी तहसील के अंतर्गत आने वाले पटेल तिराहे पर प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने पहुंचे। स्थानीय व्यापारी बालकृष्ण अग्रवाल और मृतक के भाई मनोज अग्रवाल ने बताया कि उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण की कार्यवाही की स्टे आर्डर जारी किया गया था , लेकिन मौके पर मौजूद तहसीलदार द्वारा बार-बार 10 मिनट का समय है खाली करें , 10 मिनट का समय है खाली करें का दबाव बनाकर मनोज अग्रवाल के मृतक भाई पर दबाव बनाया जा रहा था और स्टे आर्डर को भी मानने से इनकार कर दिया गया था।
जिसके दबाव में आकर व्यापारी मिंटू अग्रवाल की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अतिरिक्त तहसीलदार पूर्णिमा खड़ायत और पटवारी सहित और पुलिस के अधिकारियों द्वारा बेवजह अत्यधिक दबाव बनाया गया जबकि अतिक्रमण हटाने में व्यापारी प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग कर रहे थे।

पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा

मौके पर पहुंचे अतिरिक्त कलेक्टर ऋषभ जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक व्यापारी मिंटू अग्रवाल की मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद होगी कार्यवाही
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हो चुका है और उनके द्वारा शिकायत में उल्लेखित किए गए नाम एवं घटना के विवरण की संपूर्ण जांच बारीकी से की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
कई घंटे हुआ बरगी थाने का घेराव तनाव की स्थिति
एक सामान्य व्यापारी की प्रशासनिक कार्यवाही की दावों में हुई मौत के बाद से क्षेत्रीय लोगों ने बरगी पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थिति इतनी तनाव पूर्ण हो गई थी कि कई घंटे तक सब रखकर बरगी थाने का घेराव किया गया इस दौरान पुलिस की व्यवस्थाएं और पुलिस द्वारा तनाव को खत्म करने के प्रयास ना काफी साबित हुए।
https://www.instagram.com/reel/DUqsVp_jzlT/?igsh=N2xxd2lkajQ2N3Fr
Author: Jai Lok






