Download Our App

Home » Uncategorized » अब हर मौसम में भारतीय सेना चीनी सीमा पर पहुँचेगी

अब हर मौसम में भारतीय सेना चीनी सीमा पर पहुँचेगी

ईटानगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी सेला टनल का उद्घाटन किया। यह इतनी ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी डबल लेन टनल है। चीन सीमा से लगी इस टनल की लंबाई 1.5 किलोमीटर है। पीएम ने इसके अलावा 55 हजार से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास किया। टनल के बनने से आम लोगों के अलावा सेना को भी इससे फायदा होगा। टनल चीन बॉर्डर से लगे तवांग को हर मौसम में रोड कनेक्टिविटी देगी। बारिश, बर्फबारी के दौरान यह इलाका देश के बाकी हिस्सों से महीनों कटा रहता था। एनएसी के करीब होने के कारण यह टनल सेना के मूवमेंट को खराब मौसम में और भी बेहतर बनाएगा। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा- पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है। हमने जो काम 5 साल में किए कांग्रेस को उसे करने में 20 साल लगते। पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।
प्रधानमंत्री ने एक बार फिर परिवारवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस के इंडी गठबंधन के परिवारवादी नेताओं ने मोदी पर हमले बढ़ा दिए हैं और आजकल वो पूछ रहे हैं कि मोदी का परिवार कौन है। गाली देने वालों कान खोलकर सुन लो- अरुणाचल के पहाड़ों में रहने वाला हर परिवार कह रहा है कि ये मोदी का परिवार है।
पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमारा विजन अष्टलक्ष्मी
प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा- पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है। आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ एक साथ हिस्सेदार बनने का अवसर मिला है। पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमारा विजन अष्टलक्ष्मी का रहा है। साउथ एशिया और ईस्ट एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्तों की एक मजबूत कड़ी हमारा नार्थ ईस्ट बनने जा रहा है।
हमने जो काम 5 साल में किया कांग्रेस 20 साल में करती
पीएम ने कहा- आज यहां एक साथ 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं। अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के हजारों परिवारों को नल कनेक्शन मिले हैं, नॉर्थ ईस्ट के अलग अलग राज्यों में कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है।
पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 साल में किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं। मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है। पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।
मिशन पाम ऑयल के तहत पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ
नॉर्थ-ईस्ट को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने ‘मिशन पाम ऑयल’ की शुरुआत की थी। आज इसी मिशन के तहत पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ है। ये मिशन भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर तो बनाएगा ही साथ ही यहां के किसानों की भी आय बढ़ेगी।
परियोजनाओं की आधारशिला चुनाव के लिए नहीं रखता, पूरा भी करता हूँ
प्रधानमंत्री बोले-2019 में मुझे सेला टनल का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। आज इसका लोकार्पण हुआ है। 2019 में ही डोनी पोलो एयरपोर्ट का भी मैंने शिलान्यास किया था। आज ये एयरपोर्ट शानदार सेवाएं दे रहे हैं।जब मैंने 2019 में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, तो कुछ लोगों ने कहा कि मैंने चुनाव के लिए ऐसा किया। लेकिन देखिए, मैंने वह आपके लिए किया, चुनाव के लिए नहीं। समय कोई भी हो, साल कोई भी हो, महीना कोई भी हो, मेरा काम सिर्फ देशवासियों के लिए होता है, जनता-जनार्दन के लिए होता है, आपके लिए होता है।
इंडी गठबंधन के परिवारवादी नेताओं  ने मोदी पर हमले बढ़ा दिए हैं
कांग्रेस के इंडी गठबंधन के परिवारवादी नेताओं ने मोदी पर हमले बढ़ा दिए हैं और आजकल वो पूछ रहे हैं कि मोदी का परिवार कौन है। गाली देने वालों कान खोलकर सुन लो – अरुणाचल के पहाड़ों में रहने वाला हर परिवार कह रहा है कि ये मोदी का परिवार है।
चीन बॉर्डर से 10 किमी दूरी घटी
अरुणाचल प्रदेश के सेला पास के नजदीक बनी यह टनल 825 करोड़ रुपए की लागत से बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने बनाई है। टनल के बनने से चीन बॉर्डर तक की दूरी 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। यह टनल असम के तेजपुर और अरुणाचल के तवांग को सीधे जोड़ेगी। दोनों जगह सेना के चार कोर मुख्यालय हैं, जिनकी दूरी भी एक घंटे कम हो जाएगी।बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड के दौरान बालीपारा-चारीद्वार-तवांग मार्ग साल में लंबे समय तक बंद रहता है। टनल के बनने के बाद मिलिट्री का मूवमेंट चीन की सीमा तक बेहतर हो गया है। सेना कम समय में हथियार और मशीनरी मूव कर पाएगी। 1962 में चीनी सैनिक इस क्षेत्र में भारतीय सेना के साथ भिड़ गए थे और तवांग शहर पर कब्जा कर लिया था।
इस प्रोजेक्ट में दो टनल शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में इस टनल की आधारशिला रखी थी। तब इसकी लागत 697 करोड़ आंकी गई थी। अब इसकी लागत 825 करोड़ रुपए है। कोरोना की वजह से इसके बनने में देरी हुई। इस प्रोजेक्ट में दो टनल शामिल हैं। पहली 980 मीटर लंबी सिंगल-ट्यूब सुरंग है और दूसरी 1.5 किमी लंबी है जिसमें इमरजेंसी के लिए एक एस्केप ट्यूब बनाया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अब हर मौसम में भारतीय सेना चीनी सीमा पर पहुँचेगी