Download Our App

Home » राजनीति » दतिया में फिर हारी भाजपा, 6 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी जीते नरोत्तम का बूथ भी हारे; आशुतोष बोले- भाजपा को माँ बोलने वालों ने धोखा दिया

दतिया में फिर हारी भाजपा, 6 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी जीते नरोत्तम का बूथ भी हारे; आशुतोष बोले- भाजपा को माँ बोलने वालों ने धोखा दिया    

भोपाल (जयलोक)।प्रदेश के चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर भी भाजपा हार गई, जहां कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले।काउंटिंग सेंटर में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा, हार की समीक्षा करेंगे। जो लोग भाजपा को अपनी मां कहते हैं, उन्होंने धोखा दिया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि भीतरघात से ज्यादा वोटों का फर्क नहीं पड़ा।

आखिरी राउंड में जीत का अंतर घटा

मतगणना के नौवें राउंड तक कांग्रेस की कुल बढ़त 9519 वोटों की हो गई थी। वहीं, 14वें राउंड में कांग्रेस को 6614 और भाजपा को 3100 वोट मिले थे, जिससे कांग्रेस की लीड 7459 वोट हो गई थी। बाद के राउंड में जीत का अंतर घटा और अंतिम परिणाम में कांग्रेस 6056 वोटों से विजयी रही।नौवें राउंड की गिनती के दौरान ईवीएम रखने के स्थान को लेकर भाजपा और कांग्रेस एजेंटों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

राजेंद्र भारती को सजा मिलने पर खाली हुई थी सीट

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दी वोटरों को बधाई

भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दतिया के मतदाताओं को बधाई दी।

 

राफेल-एम और कैरियर स्ट्राइक ग्रुप से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » दतिया में फिर हारी भाजपा, 6 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी जीते नरोत्तम का बूथ भी हारे; आशुतोष बोले- भाजपा को माँ बोलने वालों ने धोखा दिया

Top Headlines

पश्चाताप का द्वार कभी बंद नहीं होता, जहाँ एक पापी राजा का कोढ़ भी शिव-दर्शन मात्र से धुल गया, उज्जैन के 84 महादेवश्री लुम्पेश्वर महादेव (41वें महादेव)

डॉ. नवीन आनंद जोशी (जयलोक)। उज्जैन की पावन धरा, जिसे साक्षात् महाकाल वन कहा जाता है, केवल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की

Live Cricket