Download Our App

Home » राजनीति » नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं से हाथ पकडक़र कहते थे-लगता है बहुत मेहनत कर रहे हो!, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गोटिया ने चुनावी समीक्षा बैठक में दी जानकारी

नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं से हाथ पकडक़र कहते थे-लगता है बहुत मेहनत कर रहे हो!, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गोटिया ने चुनावी समीक्षा बैठक में दी जानकारी

जबलपुर (जय लोक)।दतिया विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी में खलबली मची हुई है। जिला और शहर के भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता दतिया की हार को लेकर चिंता अनुभव कर रहे हैं। भाजपा के शहर के वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया को भी दतिया में भाजपा के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली थी। कल मुख्यमंत्री आवास पर दतिया में चुनावी हार को लेकर चुनाव प्रचार में लगे नेताओं से चुनाव में हार के कारणों की जानकारी ली गई। ज्यादातर नेताओं ने पूर्व मंत्री और दतिया के पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा पर हार का ठीकरा फोड़ा है।

भाजपा के वरिष्ठ विनोद गोटिया ने बैठक में बतलाया कि दतिया के चुनाव कार्यालय में आने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं से मिलते और हाथ पकडक़र कहते थे लगता है बहुत मेहनत कर रहे हो। वहीं समीपी जिले नरसिंहपुर के विधायक एवं प्रदेश शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि दतिया नगर मंडल के उद्घाटन में जब पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पहुँचे तो नरोत्तम मिश्रा अपने साथ सारी भीड़ लेकर निकल गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि दतिया में भाजपा 36 में से 30 पार्षदों ने चुनाव प्रचार नहीं किया।

 

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, यूपी-झारखंड में 17 की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं से हाथ पकडक़र कहते थे-लगता है बहुत मेहनत कर रहे हो!, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गोटिया ने चुनावी समीक्षा बैठक में दी जानकारी

Top Headlines

समीर दीक्षित बने भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल  की सहमति से भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ

ठेकेदारों के इशारे पर  नाच रहे बिजली अधिकारी, 3 दिन से अघोषित बिजली कटौती जैसा माहौल, लाखों लोग परेशान, जेई, एई, डीई, किसी को कटौती की जानकारी नहीं, लोग लगाते रहे फोन मगर अधिकारियों पर बेशर्मी हावी

Live Cricket