
ओपन किचिन, नशाखोरी एवं आवारा पशुओं पर ही होगी कार्रवाही
जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर विकास प्राधिकरण सिविक सेंटर में अपनी योजनाओं में व्याप्त हो चुकी अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सकारात्मक दिशा में प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में व्यापारियों एवं सभी प्राधिकरण के अधीन किराएदारों के साथ मैराथन बैठक ली गई। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र के व्यापारियों के साथ जेडीए के अध्यक्ष संदीप जैन एवं अन्य पदाधिकारी आम जनों और व्यापारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं।

\जेडीए के सिविक सेंटर परिसर में जनसुविधा एवं विकास के दृष्टिकोण से मूलभूत सुधार आवश्यक है अवैध पार्किंग, ओपन किचिन एवं अवैध नशाखोरी पर रोक लगाई जाए साथ ही आवारा पशुओं की रोकथाम की जाए, यह बात जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन से व्यापारीयों एवं कार्यालय संचालकों , अपेक्षितजनों द्वारा प्राप्त सुझावों में कही गई। संदीप जैन ने बैठक में कहा कि मेंटेनेंस, ड्रेनेज एवं यातायात सुधार कर छतों/नालियों की नियमित सफई एवं ड्रेनेज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु समिति का गठन कर कॉरिडोर की सीलन दूर करने हेतु तकनीकी टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। जलभराव एवं यातायात नियंत्रण हेतु स्ट्रक्चर डिजाइनर से परामर्श कर व्यवस्था लागू की जाएगी तथा चार पहिया वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। बड़ी इमारतों में लिफ्ट का प्रावधान एवं पानी की टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी, सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु ब्लॉकों में नियमित बैठकें आयोजित की जाएं ताकि आपसी संवाद बना रहे।

जिन दुकानदारों ने दुकानें किराए पर दी हैं, वे अपने किरायेदारों का रिकॉर्ड रखें। शौचालयों व कॉरिडोर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े एवं अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु पुलिस प्रशासन के सहयोग से गश्त बढ़ाई जाए।


Author: Jai Lok





