
राम मंदिर चढ़ावा चोरी, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर जारी है गतिरोध
नई दिल्ली (जयलोक)। संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को भी विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर से मकर द्वार तक मार्च निकाला। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने के साथ ही विभिन्न विवादित मुद्दों पर जवाब देने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन व मार्च निकाल रहे विपक्षी सांसद हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए थे। उन्होंने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, जंतर मंतर और संसद तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिसबल की कार्रवाई तथा जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष का आरोप है कि सरकार इन गंभीर मुद्दों पर चर्चा और जवाबदेही से बच रही है, जबकि संसद जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है।
खडग़े बोले- पीएम और शाह संसद का अपमान कर रहे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि विपक्ष की मांग बिल्कुल स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं, अपना बयान दें। हम चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चर्चा से ही समाधान निकलेगा। संसद का सत्र शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं, लेकिन उनका सदन में न आना संसद का अपमान है।
सिर्फ जजों की संख्या बढ़ाने से कम नहीं होगी 95 हजार केसों की पेंडेंसी: विवेक तन्खा
Author: Jai Lok






