Download Our App

Home » जबलपुर » यंग पेन फिजिशियन कॉन का आयोजन कल से, अपोलो हॉस्पिटल में जुटेंगे देशभर से आए दर्द विशेषज्ञ

यंग पेन फिजिशियन कॉन का आयोजन कल से, अपोलो हॉस्पिटल में जुटेंगे देशभर से आए दर्द विशेषज्ञ

जबलपुर (जय लोक)। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ़  पेन (आईएसएसपी) द्वारा अपोलो हॉस्पिटल में यंग पेन फिजिशियन कॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में देशभर से आने वाले युवा एवं वरिष्ठ पेन फिजिशियन इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर अपने अनुभव, शोध, नवीनतम तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों को साझा करेंगे। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. पुनीत मेहता, डॉ. नीलेश रावल और हरभजन सिंह सैनी ने बताया कि इस आयोजन से विशेषज्ञों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान होगा और मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक दर्द उपचार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आईएसएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पेन फिजिशियन डॉ. संजय खन्ना के नेतृत्व में पहली बार यह राष्ट्रीय सम्मेलन जबलपुर में आयोजित हो रहा है।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केवल दर्द को अस्थायी रूप से कम करना नहीं, बल्कि दर्द के वास्तविक कारणों की पहचान कर वैज्ञानिक एवं प्रमाण- आधारित उपचार उपलब्ध कराना है। वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं, रीढ़, जोड़ों, कैंसर, न्यूरोपैथिक एवं क्रॉनिक दर्द जैसी जटिल बीमारियों के प्रभावी उपचार के लिए यह सम्मेलन चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।सम्मेलन की विशेषता यह होगी कि इसमें देश के प्रतिष्ठित दर्द विशेषज्ञ, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेेडिक विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट एवं अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ आधुनिक दर्द प्रबंधन की नवीनतम तकनीकों, इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं, अल्ट्रासाउंड एवं फ्लोरोस्कोपी गाइडेड प्रक्रियाओं, रीजनल पेन थेरेपी तथा क्रॉनिक पेन मैनेजमेंट पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

इससे चिकित्सकों को नवीनतम ज्ञान प्राप्त होगा और मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक उपचार का लाभ मिलेगा। अपोलो हॉस्पिटल, जबलपुर को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं उन्नत दर्द चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में शामिल अपोलो हॉस्पिटल का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं अत्याधुनिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है। यह आयोजन न केवल चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक होगा, बल्कि मध्यप्रदेश एवं महाकौशल क्षेत्र में आधुनिक दर्द चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा प्रदान करेगा।

 

सुशासन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा जन विश्वास अभियान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » यंग पेन फिजिशियन कॉन का आयोजन कल से, अपोलो हॉस्पिटल में जुटेंगे देशभर से आए दर्द विशेषज्ञ

Top Headlines

रिलायंस रिटेल लिमिटेड सहित मिलावट की आशंका पर पाँच प्रतिष्ठानों से जब्त किया 132 किलो घी, परीक्षण हेतु लिये नमूने

जबलपुर (जय लोक)। कई बार लोगों ने यह कहावत सुनी भी है और उसे सच होते पाया भी है कि

Live Cricket

error: Content is protected !!