Download Our App

Home » जबलपुर » रिलायंस रिटेल लिमिटेड सहित मिलावट की आशंका पर पाँच प्रतिष्ठानों से जब्त किया 132 किलो घी, परीक्षण हेतु लिये नमूने

रिलायंस रिटेल लिमिटेड सहित मिलावट की आशंका पर पाँच प्रतिष्ठानों से जब्त किया 132 किलो घी, परीक्षण हेतु लिये नमूने

जबलपुर (जय लोक)। कई बार लोगों ने यह कहावत सुनी भी है और उसे सच होते पाया भी है कि ऊंची दुकानों पर फिक़े पकवान मिलते हैं।
अभी कुछ दिनों पहले डी मार्ट में मिली गड़बड़ी के बाद प्रशासन में के सभी स्थानों पर शक्ति के साथ कार्यवाही करना शुरू किया है और जांच नमूने लिए जा रहे हैं ताकि खाद्य पदार्थ और विशेष करगी के मामले में हो रही हेरा फेरी और धोखेबाजी को रोका जा सके।

इस प्रकार कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आज पांच विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका पर 132 किलो घी जब्त किया और परीक्षण हेतु नमूने लिये।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान नेपियर टाउन स्थित विपिन ट्रेडिंग से 80 किलो गोवर्धन काऊ घी जब्त किया एवं जांच हेतु सैंपल लिए।

इसी क्रम में विजय नगर स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड में 40 किलो गोवर्धन काऊ घी जब्त किया गया एवं जांच हेतु सैंपल लिए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में विजय नगर स्थित सभी इंटरप्राइजेस से वास्तु ब्रांड घी 12 किलो जब्त किया गया एवं जांच हेतु सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि विजय नगर में ही डी मार्ट से गोवर्धन काऊ घी, मिल्की मिस्ट घी, श्रीधी घी के नमूने तथा कटंगी रोड करमेता स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से अमूल काऊ घी एवं पतंजलि काऊ घी के नमूने लिये गये। निरीक्षण के दौरान लिये गये सभी नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

https://jailok.com/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ab/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » रिलायंस रिटेल लिमिटेड सहित मिलावट की आशंका पर पाँच प्रतिष्ठानों से जब्त किया 132 किलो घी, परीक्षण हेतु लिये नमूने

Top Headlines

रिलायंस रिटेल लिमिटेड सहित मिलावट की आशंका पर पाँच प्रतिष्ठानों से जब्त किया 132 किलो घी, परीक्षण हेतु लिये नमूने

जबलपुर (जय लोक)। कई बार लोगों ने यह कहावत सुनी भी है और उसे सच होते पाया भी है कि

Live Cricket

error: Content is protected !!