Download Our App

Home » News » आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प: मुख्यमंत्री

आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प: मुख्यमंत्री

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में नजर आई। टीटी नगर स्टेडियम से सैकड़ों युवाओं ने बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने तिरंगा लहराकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और सभी से आजीवन देश की सेवा करने का संकल्प लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष, क्रांतिकारियों के बलिदान और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का परिणाम है। हमें आजादी के इस पर्व को जिम्मेदारी और देशसेवा की भावना के साथ मनाना चाहिए।
बारिश में कम नहीं हुआ युवाओं का उत्साह
टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान के साथ अहिंसक आंदोलनों ने देश में आजादी की भावना को मजबूत किया। इसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों को भारत छोडऩा पड़ा और देश स्वतंत्र हुआ।
शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी हमें शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है। हमें उनका स्मरण करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ आगे बढ़े और हमेशा स्वतंत्र एवं सशक्त बना रहे, यही हमारी कामना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभर में युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं देशसेवा का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे आजीवन देश की सेवा और राष्ट्रहित के लिए काम करने का संकल्प लें।

 

रिलायंस रिटेल लिमिटेड सहित मिलावट की आशंका पर पाँच प्रतिष्ठानों से जब्त किया 132 किलो घी, परीक्षण हेतु लिये नमूने

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प: मुख्यमंत्री

Top Headlines

डिंडौरी का जबलपुर से टूटा सडक़ मार्ग संपर्क, नर्मदा नदी उफान पर, दो पुल हुए पानी में जलमग्न

जबलपुर/मण्डला (जयलोक)। दो दिनों से हो रही बारिश से नर्मदा नदी उफान पर है। नर्मदा नदी का जलस्तर काफी बढ़

Live Cricket

error: Content is protected !!